Advertisment

Alia Bhatt In Koffee With Karan Show: आलिया ने "sex on suhagrat" पर बोला

author-image
Swati Bundela
New Update

Alia Bhatt In Koffee With Karan Show: आलिया ने कहा शादी की रात ही सेक्स होना एक बहुत बड़ा भ्रम है, ऐसा बिलकुल भी नहीं होता है। आप इतने ज्यादा थके हुए होते हैं  कि आपकूछ कर ही नहीं सकते हैं। 

Advertisment

जब आलिया भट्ट से सुहागरात के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि शादी के बाद सुहागरात जैसी कोई चीज नहीं होती है। आप बहुत ज्यादा थके हुए होते हो और आप केवल आराम करने की इच्छा रखते हैं। वैसे आलिया भट्ट सही कह रही है सुहागरात पर सेक्स अधिकतर एक मिथ ही होता है।

एक देसी भारतीय शादी की रस्मों रिवाजों से आप भली-भांति परिचित होंगे। इन सभी रस्मों रिवाजों को पूरा करते करते हर कोई थक जाता है। इसके बावजूद शादी आधी रात के समय तक संपन्न होती है। और जब तक शादी के सभी रिवाज पूरे ना हो जाए तब तक दूल्हा दुल्हन से यह उम्मीद की जाती है कि वे व्रत रखें।

भारी भारी वाहनों और 10 किलो की कढ़ाई वाले लहंगे में पूरी रात शादी की रस्में करते हुए बिना कुछ खाए बताना किसी भी महिला को थकान से झकझोर देगा। करवा चौथ के व्रत की तरह ही शादी के बाद सुहागरात पर सेक्स को भी बॉलीवुड फिल्मों द्वारा बहुत बड़ा चढ़ाकर दिखाया जाता है।

Advertisment

बहुत से पुरुषों और महिलाओं को ऐसा लगता है कि शादी के बाद सुहागरात पर सेक्स करना उनकी शादी का बेंच मार्क है। वे इसके लिए काफी उत्साहित भी होते हैं। लेकिन आपको यह सुनकर हैरानी होगी कि यह एक मिथ है। 

अगर आप अपने दोस्तों से उनकी सुहागरात के बारे में पूछेंगे तो आपको बहुत ही अनोखी और मजेदार किस्से सुनने को मिल जाएंगे जो आपकी सोच से बिल्कुल विपरीत हैं।

कुछ महिलाओं के लिए सुहागरात पर सेक्स का मतलब प्यार हो सकता है लेकिन कुछ के लिए सुहागरात उनके रेप का कारण बन जाती है। भारी-भरकम जड़ाई वाले लहंगे और गहने पहनने के बाद कोई भी महिला सबसे पहले मुंह धो कर अपना बिस्तर पर करना चाहेगी। 

सेक्स करने के लिए ऊर्जा चाहिए होती है जो शायद एक नई शादी शुदा महिला में ना हो। लेकिन जब पति सेक्स करने के लिए उतावला होता है और अपनी पत्नी को नहीं समझता तो यह रेप की स्थिति पैदा कर देता है। इसलिए जरूरी है कि आप इस भ्रम से बाहर आए सुहागरात पर सेक्स करना अति आवश्यक है।

Alia Bhatt
Advertisment