Alia Bhatt Ranbir Kapoor Net Worth: आलिया और रणबीर कपूर मिलकर हुए 839 करोड़ के मालिक, जानिए कैसे

author-image
Swati Bundela
New Update


Alia Bhatt Ranbir Kapoor Net Worth: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की फाइनली कल 14 अप्रैल को शादी को गयी है। इन्होंने एकदम लिमिटेड लोगों में जैसे की फैमिली और बेस्ट फ्रेंड्स में शादी की। कल रात को इनकी वेडिंग की फोटोज भी आलिया ने इनके इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दी थी और तब से बस सब जगह इनकी शादी की फोटोज ही हैं।

Advertisment

इनकी शादी में कुल 28 लोग थे और शादी के कई हफ़्तों पहले से ही यह दोनों न्यूज़ में थे। इनकी शादी का फाइनल कन्फर्मेशन जब हुआ जब ब्रह्मास्त्र के डायरेक्टर अयान मुख़र्जी ने इनकी फिल्म ब्रह्मास्त्र की एक क्लिप शेयर करके इनको बधाइयां दी थी।

रणबीर कपूर की कुल संपत्ति कितनी है?

अब यह अपनी नयी शादीशुदा ज़िन्दगी की शुरुवात करने वाले हैं और अब आप सोच रहे हैं होंगे यह मिलकर कितने अमीर हो गए हैं। आपको बता दें रणबीर कपूर का कुल मूल्य 330 करोड़ है जो कि इन्होंने अपनी फिल्मों से कमाया है। रणबीर अभी तक रॉकस्टार, वेक अप सिड, तमाशा, यह जवानी है दीवानी और बर्फी जैसी कई फिल्में कर चुके हैं।

रणबीर अब अपने हर प्रोजेक्ट के लिए 50 करोड़ रूपए चार्ज करते हैं। इसके अलावा ये कई ब्रांड्स के एम्बेसडर भी हैं। कपूर के घर वास्तु की कीमत भी लग भाग 30 करोड़ है जिस में इन्होंने शादी की है। यह पाली हिल में बना है और इस में एक मिनी थिएटर भी है। इस घर का इंटीरियर शाहरुख़ खान की वाइफ गौरी खान ने डिज़ाइन किया है।

आलिया की कुल संपत्ति कितनी है?

Advertisment

इसके अलावा आलिया भट्ट को देखा जाए तो उनकी कीमत दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। आलिया ने पहली फिल्म करण जौहर के अंडर में स्टूडेंट ऑफ़ थे इयर की थी। ऐसा कहा जाता है कि आलिया हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा पैसे चार्ज करने वाली फीमेल एक्ट्रेस हैं। एक रिपोर्ट के मुताबित आलिया 517 करोड़ रूपए की मालिक हैं। इनकी हाल में ही रिलीज़ हुई फिल्म गंगूबाई में ही 100 करोड़ से ऊपर कमाए और RRR भी बहुत सक्सेसफुल रही।

आलिया की कौन कौन सी कंपनी हैं?

इसके अलावा किसी भी प्रमोशन के शूट के लिए आलिया 2 करोड़ चार्ज करती हैं। इसके अलावा यह कई इंडियन ब्रांड्स की एम्बेस्डर भी हैं। इन्होंने खुद की भी किड्स क्लोथिंग ब्रांड डाली है। इसका नामा है फूल। इस में यह फूलों के वेस्ट से कपडे बनाती हैं। पिछले साल 2021 में आलिया ने खुद का प्रोडक्शन हाउस भी डाला था जिसका नाम है एथरनल सनशाइन। इसके अंडर में बनी पहली फिल्म डार्लिंग्स जल्द ही रिलीज़ होने वाली है। इसके अलावा आलिया की इनकी बहन शाहीन भट्ट के साथ मुंबई की प्राइम लोकेशन पर शालिया नाम से प्रॉपर्टी भी है जिसकी कीमत करोड़ों रूपए है।

आलिया और रणबीर दोनों की कीमत मिलकर यह 800 करोड़ से ऊपर के मालिक होते हैं और एक पावर कपल बनते हैं।


न्यूज़