Advertisment

RRR OTT Release date: कब होगी OTT पर रिलीज़? जानिए जरुरी डिटेल्स

author-image
Swati Bundela
New Update

इस फिल्म को बड़े पैमाने पर प्रोडूस किया गया था DVV Danayya द्वारा। फिल्म के इंटरनेशनल रिलीज़ के 16 दिन बाद ही इसने 1000 करोड़ से ज्यादा कमा लिए थे।  यह अभी तक ही इंडियन हिस्ट्री में सबसे ज्यादा पैसे कमाने वाली फिल्म है।  

Advertisment

RRR अब OTT पर रिलीज़ होने के लिए तैयार है और इसके ऑनलाइन रिलीज़ के बारे में लिखते हुए ZEE 5 ने कहा “Fire and Water coming together as a FORCE, a never-before experience right to your house”. यह फिल्म तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषा में भी देखी जा सकती है।  इसको ZEE5 पर 20 मई को रिलीज़ कर दिया गया।  इसके हिंदी वर्शन की रिलीज़ डेट का अभी तक कुछ पता नहीं है।  

आरआरआर फिल्म में एन. टी. रामा राव, राम चरण, आलिया भट्ट और ओलिविया मॉरिस अहम भूमिका निभा रहे हैं। जबकि समुथिरकानी, रे स्टीवेन्सन और एलिसन डूडी सपोर्टिंग रोल निभा रहे हैं। वही अजय देवगन का इस फिल्म में कैमियो रोल है।

यह फिल्म दो भारतीय क्रांतिकारियों अल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम के बारे में एक काल्पनिक कहानी है। जिन्होंने ब्रिटिश राज और हैदराबाद के निजाम के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। फिल्म में आलिया भट्ट को राम चरण के अपोजिट कास्ट किया गया है। आलिया फिल्म में सीता का किरदार निभा रही हैैं, जो फिल्म में राम चरण की प्रेमिका है।

RRR भारतीय- तेलुगु भाषा की पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म है। इसे एस एस राजामौली द्वारा डायरेक्ट किया गया है। वही फिल्म को प्रोड्यूस डीवीवी एंटरटेनमेंट्स के डी वी वी दानय्या ने किया है। आलिया भट्ट स्टारर बॉलीवुड फिल्म RRR की OTT रिलीज़ डेट अब फाइनली बता दी गयी है। आपको बता दे कि आलिया भट्ट के अलावा इस फिल्म में राम चरण (Ram Charan), जूनियर एनटीआर (Jr NTR), अजय देवगन (Ajay Devgn) भी हैं।

एंटरटेनमेंट
Advertisment