Women’s World Cup 2025: जानिए शेड्यूल, टीमें और खास बातें

महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 की मेज़बानी भारत और श्रीलंका कर रहे हैं, जो 30 सितंबर से 2 नवंबर तक खेला जाएगा। 8 टीमों की भागीदारी वाला यह टूर्नामेंट महिला क्रिकेट के इतिहास का एक अहम पड़ाव माना जा रहा है।

author-image
Deepika Aartthiya
New Update
SheThePeople Images (13)

Photograph: (X/ ICC Cricket World Cup)

महिला क्रिकेट के फैंस के लिए बड़ा मौका आ गया है। आज से महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 का आगाज़ हो रहा है और पूरी दुनिया की निगाहें महिला क्रिकेट पर टिकी हैं। इस बार टूर्नामेंट की मेज़बानी भारत और श्रीलंका मिलकर कर रहे हैं। ये मैच 30 सितंबर से 2 नवंबर 2025 तक जारी रहेंगे। इस टूर्नामेंट में कुल आठ टीमें भाग लेने वाली हैं, और यह महिला क्रिकेट के लिए एक ऐतिहासिक अवसर माना जा रहा है। भारत और श्रीलंका इस बार सह-मेजबान हैं, और यह भारत के लिए चौथा मौका है जब वह महिला वर्ल्ड कप की मेज़बानी कर रहा है। आइए जानते हैं इस बार क्या है खास

Advertisment

Women’s World Cup 2025: जानिए शेड्यूल, टीमें और खास बातें

1. भाग लेने वाली टीमें 

इस टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें भाग ले रही हैं:
  1. भारत (मेज़बान)
  2. ऑस्ट्रेलिया
  3. इंग्लैंड
  4. न्यूज़ीलैंड
  5. दक्षिण अफ्रीका
  6. श्रीलंका
  7. पाकिस्तान
  8. बांग्लादेश

2. मैच लोकेशन्स और वेन्यू

भारत में:
  •  गुवाहाटी (Barsapara Cricket Stadium)
  • इंदौर (Holkar Cricket Stadium)
  • विशाखापत्तनम (ACA-VDCA Cricket Stadium)
  • नवी मुंबई (DY Patil Stadium)
श्रीलंका में:
  • कोलंबो (R. Premadasa Stadium)

3. प्रमुख मैच और भारत के मुकाबले

  • भारत बनाम श्रीलंका – 30 सितंबर, गुवाहाटी
  • भारत बनाम पाकिस्तान – 5 अक्टूबर, कोलंबो
  • भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया – 12 अक्टूबर, विशाखापत्तनम
  • भारत बनाम इंग्लैंड – 19 अक्टूबर, विशाखापत्तनम
  • भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका – 26 अक्टूबर, विशाखापत्तनम
Advertisment

4. मैच का फॉर्मेट

ये टूर्नामेंट राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में खेला जाएगा, जिसमें हर टीम 7 मैच खेलेगी। ग्रुप स्टेज के बाद, टॉप 4 टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगी। फाइनल मुकाबला 2 नवंबर 2025 को खेला जाएगा।

5. लाइव स्ट्रीमिंग और प्रसारण

भारत में सीधा ब्रॉडकास्ट Star Sports और JioCinema ऐप पर किया जाएगा। पाकिस्तान में PTV Sports और Myco/Tamasha, अमेरिका और कनाडा में Willow TV, ऑस्ट्रेलिया में Prime Video, और न्यूजीलैंड में Sky TV पर सभी मैच ब्रॉडकास्ट होंगे।

6. स्टार बल्लेबाजों पर निगाहें

भारत की टीम अपने पहले मैच में श्रीलंका के खिलाफ जीत के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत करना चाहती है। सभी की निगाहें कप्तान हरमनप्रीत कौर और स्टार बल्लेबाज smriti mandhana पर टिकी हुई हैं। यह टूर्नामेंट महिला क्रिकेट के विकास और लोकप्रियता में एक अहम कदम साबित हो सकता है।

Advertisment
टीम क्रिकेट cricket Smriti Mandhana