America Visa: भारतीयों के लिए अमेरिका करेगा 10 लाख से अधिक वीजा जारी

करिअर-कौशल | न्यूज़: आंकड़ों के अनुसार हर साल अमेरिका 85 हजार एच-1बी वीजा जारी करता है जिनमें लगभग 20 हजार वीजा उन लोगों के लिए होते हैं जो अमेरिका यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करने के आवेदन करते हैं। 

author-image
Prabha Joshi
New Update
America visa

अमेरिका वीजा की बढ़ेगी संख्या

America Visa: जो लोग अमेरिका में पेशेवर या शैक्षिक संबंधी कार्यों के लिए जाते हैं, उनके लिए एच-1बी वीजा और एल वीजा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल खबर के अनुसार इस साल भारतीयों के लिए अमेरिका 10 लाख से अधिक वीजा जारी कर सकता है जिसमें कार्य वीजा भी शामिल है। यह खबर अमेरिकी सहायक विदेश मंत्री डोनाल्ड लू के एक इंटरव्यू के जरिए सामने आ रही है। 

Advertisment

दरअसल हर साल हजारों भारतीय अपने करियर और शैक्षिक तरक्की के लिए अमेरिका जाते हैं। अमेरिका भी हर साल ऐसे भारतीयों के लिए एक विशेष संख्या में वीजा जारी करता। आंकड़ों के अनुसार हर साल अमेरिका 85 हजार एच-1बी वीजा जारी करता है जिनमें लगभग 20 हजार वीजा उन लोगों के लिए होते हैं जो अमेरिका यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करने के आवेदन करते हैं। 

पीटीआई एजेंसी से बातचीत में कहा ऐसा 

खबर की मानें तो दक्षिण और मध्य एशिया के अमेरिकी सहायक विदेश मंत्री डोनाल्ड लू ने पीटीआई एजेंसी से हुई बातचीत में ये बात कही। अमेरिकी सहायक विदेश मंत्री डोनाल्ड लू की इस बातचीत में उन्होंने कहा कि वो कार्य वीजा को भी प्राथमिकता दे रहे हैं। इसके साथ ही ये भी जाहिर हुआ कि एच-1बी वीजा और एल वीजा अमेरिका वीजा दोनों की ही भारतीयों के बीच विशेष मांग रहती है। 

हम इस साल 10 लाख से अधिक वीजा जारी करने वाले हैं। इतने वीजा जारी करना हमारे लिए भी एक रिकॉर्ड ही है। —डोनाल्ड लू, अमेरिकी सहायक विदेश मंत्री, दक्षिण और मध्य एशिया

Advertisment

इसके साथ ही डोलाल्ड लू के अनुसार अमेरिका में आने वाले अंतर्राष्ट्रीय छात्रों में भारत दूसरे नंबर पर है। 

भारत में हमारे कुछ कांउस्लर सेक्शन में इंतजार करने का समय इन वीजा के लिए अब 60 दिनों से कम होगा। हमारा इस बात पर भी ध्यान रहेगा कि श्रमिकों के लिए वीजा को प्राथमिकता दी जाए, क्योंकि यह अमेरिकी और भारतीय अर्थव्यवस्था दोनों के लिए जरूरी है। —डोनाल्ड लू, अमेरिकी सहायक विदेश मंत्री, दक्षिण और मध्य एशिया

वहीं अमेरिकी सहायक विदेश मेंत्री डोलाल्ड लू ने सराहना करते हुए कहा कि पहले ही 1 लाख से अधिक अमेरिकी भारत में रह रहे हैं जो दोनों ही देशों के रिश्ते को मजबूत बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे दोनों ही देशों को फायदा पहुंच रहा है। 

अमेरिका वीजा एच-1बी वीजा America Visa एल वीजा