अनुष्का की वायरल वीडियो : शादी के बाद काम नहीं करना चाहती थीं अनुष्का

author-image
Swati Bundela
New Update
अनुष्का की वायरल वीडियो - अनुष्का शर्मा कल ही मुंबई में स्पॉट की गयी और उनकी पहली प्रेगनेंसी के बाद अब वो काम पर वापस लग गयी हैं। फ़िलहाल अनुष्का की एक वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही है। यह वीडियो सिमी गरेवाल के शो सिमी सेलेक्ट इंडियास मोस्ट डिजायरेबल की है। इस वीडियो में अनुष्का शादी और शादी के प्लान के बारे में बात करती दिख रही हैं।

1. वीडियो में अनुष्का क्या कह रही हैं ?


इस में इन्होंने कहा कि वो शादी करना चाहती हैं और बच्चे भी करना चाहती हैं। इसके बाद अनुष्का कहती हैं कि एक बार उनकी शादी हो जाए उसके बाद शायद वो काम भी नहीं करेगीं। इसका वाक्य का एकदम अपोजिट अनुष्का ने अब कहा है काम और फैमिली को लेकर।

2. अनुष्का मुंबई में देखी गयीं थी


अनुष्का मुंबई में देखी गयीं थीं और इन्होंने वाइट कलर का टॉप और ब्लू जीन्स पहना था। इन्होंने वाइट कलर का मास्क भी लगा रखा था। अनुष्का एक दम फिट दिख रही थीं और बाल बाँध कर चोटी कर रखी थी।

3. अब अनुष्का करियर और फैमिली को लेकर क्या सोचती हैं ?


प्रेगनेंसी के दौरान अनुष्का ने डेली को बताया था कि वो प्रेगनेंसी के बाद काम पर वायस लग जाएँगी। अनुष्का का कहना है कि वो घर पर ही कुछ इस तरीके से सेटअप करेंगी कि उनका काम भी होता रहे और वो बच्ची पर भी ध्यान दे सकें। उनका कहना है कि वो जब तक ज़िंदा हैं तब तक एक्टिंग करेंगी क्योंकि एक्टिंग उनका प्यार है।

4. डिलीवरी के वक़्त विराट क्यों थे चर्चा में ?


इस से पहले विराट की वाइफ एक्ट्रेस अनुष्का ने 11 जनवरी को उनकी बेटी वामिका को जन्म दिया था। इस वक़्त भारत का ऑस्ट्रेलिया के साथ मैच चल रहा था पर विराट ने इस वक़्त अपनी फैमिली को प्राथमिकता दी और उनके साथ ही भारत में रुके थे। इसको लेकर उनके बारे में जमकर न्यूज़ आयी थी। इस मैच में भारत ने विराट के बिना शानदार जीत हासिल की थी।
एंटरटेनमेंट अनुष्का की वायरल वीडियो