Cruise Ship Party Case: आर्यन खान और मुनमुन धमेचा 7 अक्टूबर तक कस्टडी में रहेंगे

author-image
Swati Bundela
New Update

मुनमुन धमेचा के लॉयर ने क्या कहा? Cruise Ship Party Case


इनके फ़ोन में कुछ ऐसा भी पाया गया है जिसके बाद से यह केस और गंभीर हो गया है और कोर्ट ने इनकी बैल को तीन दिन के टाल दिया है। इस केस में मुनमुन धमेचा को भी अरेस्ट किया गया। यह सागर मध्य प्रदेश के एक बिजनेसमैन की लड़की हैं और इनके वकील ने कोर्ट में कहा कि मुनमुन के साथ दो और लोग भी कमरे में मौजूद थे और उन्हें अरेस्ट क्यों नहीं किया गया है।

सुनने में आया है कि NCB ने ड्रग पेडलर को भी अपनी हिरासत में ले लिया है और इसके पास कई तरीके के ड्रग्स मिले थे। आर्यन खान ने कोर्ट की हियरिंग के दौरान कहा कि वो अरबाज़ मर्चेंट के अलावा और किसी को नहीं जानते हैं। ऐसा भी सुनने में आ रहा है कि पूंछताछ के दौरान आर्यन NCB के सामने फूट फूटकर रोए और कहा कि पिछले कई सालों से ड्रग्स ले रहे हैं।

क्या था पूरा मामला?


नारकोटिक्स ब्यूरो का कहना है कि इन्होंने 13 ग्राम कोकेन, 21 ग्राम चरस, MDMA की 22 गोलियां और 5 ग्राम MD बरामद किया है। जिसको नारकोटिक्स ब्यूरो ने पकड़ा है उसने यह सब ड्रग्स अपने कपड़ों में छुपा रखे थे जैसे कि अंडरवियर और पर्स वगेरा में। नारकोटिक्स ब्यूरो ने इस शिप में अक्टूबर 2 को सुबह 10 बजे रेड मारी थी और फिर 4 घंटे तक के लिए रेड चली थी। NCB के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़ेने ने कहा कि आर्यन खान के साथ कई और लोगों को भी क्रूज की रेव पार्टी में पकड़ा गया है। एक दिल्ली बेस्ड इवेंट कंपनी ने यह इवेंट ऑर्गनाइस किया था और यह 3 दिन के लिए रखा गया था 2, 3 और 4 अक्टूबर का।
न्यूज़