अवनि लेखारा ने जीता गोल्ड: टोक्यो पैरालंपिक में निशानेबाजी में भारत को दिलाया पहला गोल्ड

author-image
Swati Bundela
New Update


अवनि लेखारा ने जीता गोल्ड: भारत के लिए फिर से आई सुनहरी खबर। सोमवार को टोक्यो पैरालंपिक खेलों (Tokyo Paralympic Games) में अवनि लेखारा (Avani Lekhara) ने रचा इतिहास। निशानेबाज अवनि लेखारा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को दिलाया पहला गोल्ड मैडल।

Advertisment

अवनि लेखारा ने जीता गोल्ड: टोक्यो पैरालंपिक में भारत को दिलाया पहला गोल्ड

लेखरा ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग SH1 इवेंट में बेहतरीन प्रदर्शन किया और फाइनल में 249.6 के कुल स्कोर के साथ विश्व रिकॉर्ड की बराबरी करते हुए गोल्ड मैडल हासिल किया।



19 वर्षीय अवनि लेखारा पैरालंपिक पदक जीतने वाली भारत की पहली निशानेबाज बनीं।



https://twitter.com/Sportskeeda/status/1432170062354345986?s=20

Advertisment

पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया की अध्यक्ष दीपा मलिक ने एएनआई को बताया, "पैरा शूटिंग में भारत का पहला मैडल जीतने के लिए अवनि लेखारा को हार्दिक बधाई।" उन्होंने आगे कहा, "युवा निशानेबाज ने खुदको शांत रखते हुए विश्व रिकॉर्ड की बराबरी करके मैडल जीता।" टोक्यो पैरालंपिक खेलों में यह भारत का अब तक का चौथा मैडल और पहला गोल्ड मैडल था।

लेखारा ने न केवल भारत के लिए इतिहास रचा, बल्कि उक्त श्रेणी में अपने 249.6 अंकों के स्कोर के साथ विश्व रिकॉर्ड की बराबरी भी की। लेखारा के अलावा चीन की क्यूपिंग झांग ने सिल्वर जबकि यूक्रेन की इरिना शचेतनिक ने ब्रोंज मैडल जीता।

भारतीय निशानेबाज ने क्वालीफिकेशन राउंड में 621.7 के कुल स्कोर के साथ सातवें स्थान पर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था।





न्यूज़