Advertisment

BAFTA 2021: प्रियंका चोपड़ा की The White Tiger कई कैटेगरीज़ में हुई नॉमिनेट

author-image
Swati Bundela
New Update
BAFTA 2021 The White Tiger : जिस फिल्म की विश्व स्तर पर प्रशंसा हुई है, वह British Academy of Film and Television Arts (BAFTA) की लोंगलिस्ट में भी शाइन कर रही है। प्रियंका चोपड़ा नॉमिनेशन करने के लिए टीम की सराहना की।

Advertisment


प्रियंका चोपड़ा (BAFTA 2021 The White Tiger) को ओलिविया कॉलमैन, ग्लेन क्लोज और सायरस रोनन के साथ बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस के रूप में नॉमिनेट किया गया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, "वाह, हमारी खूबसूरत फिल्म के लिए इतनी फील्स।" (Wow, all the feels for our beautiful film)" ।



https://twitter.com/priyankachopra/status/1357363578232315907?s=20
Advertisment




नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग की गई फिल्म, BAFTA longlist की 7 categories में प्रदर्शित हुई। पहले मेंशन की गयी केटेगरी के अलावा, Best Director for Ramin Bahrani एंड Best Film, Best Actor for Adarsh Gourav के लिए भी नॉमिनेट किया गया है। इसके अलावा, इसे Best Adapted Screenplay, Best Cinematography और एडिटिंग की फिल्मों की सूची में भी शामिल किया गया है।

Advertisment

The White Tiger पर प्रियंका चोपड़ा की ख़ुशी :



इससे पहले इंडिया टुडे के साथ एक इंटरव्यू में, प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि वह कैसे इस venture का हिस्सा बनना चाहती थीं। "मुझे वो किताब पढ़ना याद है और इसने मेरे दिमाग पर एक बड़ा निशान छोड़ दिया क्योंकि यह एक ही टाइम में बहुत पोएटिक और स्पेसिफिक है। किताब में बहुत सारी ऐसी छोटी चीज़ें है जो हम सभी को याद हैं। जब मेरे एजेंट्स ने मुझे बताया कि इस किताब पर एक फिल्म बनाई जा रही है और क्या मुझे इसमें दिलचस्पी होगी, और में ये खबर सुनके बहुत खुश हुई।"

BAFTA 2021 The White Tiger: फिल्म के बारे में



रामिन बहरानी ने यह कहानी लिखी और डिरेक्टेड की हैं।The White Tiger को उनकी पिछली फ़िल्मों जैसे 99 Homes और Fahrenheit 451 के लिए जाना जाता है। ये अमेरिकन ड्रामा फ़िल्म न्यूयॉर्क टाइम्स बेस्टसेलर और 2008 के Man Booker पुरस्कार विजेता novel, द व्हाइट टाइगर, (जो अरविंद अडिगा ने लिखी है) पर आधारित है। कहानी एक इंडियन युवा और महत्वाकांक्षी (ambitious) टैक्सी ड्राइवर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अमेरिका में गरीबी से बचने की कोशिश करता है। राजकुमार राव को एक गाँव के जमींदार के बेटे अशोक के रूप में दिखाया गया है। ज़मींदार का किरदार दिग्गज महेश मांजरेकर ने निभाया है। प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म में अशोक की पत्नी पिंकी की भूमिका निभाई है।
एंटरटेनमेंट BAFTA 2021 The White Tiger
Advertisment