बरेली में महिला से दरिंदगी: पति के दोस्तों ने सुलह के बहाने होटल बुलाकर दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, 6 महीने से कर रहे ब्लैकमेल

बरेली में विवाहिता को सुलह का झांसा देकर पति के दोस्तों ने होटल में बुलाया। वहां उसके साथ दुष्कर्म कर वीडियो बनाया और बाद में ब्लैकमेल करते रहे।

author-image
Priya Singh
New Update
Crime

File Image

Bareilly Woman Raped by Husband’s Friends in Hotel on Pretext of Reconciliation: उत्तर प्रदेश के बरेली से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। पति से अनबन का फायदा उठाकर पति के दोस्तों ने विवाहिता को सुलह के नाम पर होटल में बुलाया और दुष्कर्म किया। वारदात का वीडियो बनाकर महिला को लगातार ब्लैकमेल कर यौन शोषण किया गया। पीड़िता ने कई दिन तक न्याय के लिए भटकने के बाद आखिरकार पुलिस का दरवाजा खटखटाया।

Advertisment

बरेली में महिला से दरिंदगी: पति के दोस्तों ने सुलह के बहाने होटल बुलाकर दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, 6 महीने से कर रहे ब्लैकमेल

रिपोर्ट्स के मुताबिक, नवाबगंज क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता का अपने पति से शादी के बाद से ही विवाद चल रहा था। घरेलू कलह और दहेज उत्पीड़न के चलते उसने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। इसी दौरान पति के दो दोस्त राजवीर सिंह (कमुआ कला, बिथरी) और पिंटू (म्यूड़ी, भुता) उससे मिलने आए और कहा कि वे पति से सुलह करवा देंगे।

होटल में बुलाकर किया गैंगरेप

Advertisment

महिला के अनुसार, 8 नवंबर 2024 को दोनों युवकों ने उसे सुलह के बहाने बरेली बुलाया। वहां सेटेलाइट स्टैंड के पास स्थित राजरतन होटल में ले जाकर दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। यही नहीं, उन्होंने उसकी आपत्तिजनक हालत में वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी।

इसके बाद दोनों आरोपी वीडियो के जरिए उसे बार-बार ब्लैकमेल कर यौन शोषण करते रहे। जब पीड़िता इस अत्याचार से तंग आ गई, तो उसने पुलिस में शिकायत करने का फैसला किया।

Advertisment

चार दिन तक भटकती रही पीड़िता

पीड़िता चार दिन तक न्याय के लिए थानों के चक्कर लगाती रही। नवाबगंज थाने में शिकायत देने पर उसे बताया गया कि घटना का स्थान बारादरी थाना क्षेत्र में आता है। वहीं, बारादरी पुलिस ने कहा कि जहां साजिश रची गई, jurisdiction वहीं बनता है। इस भ्रम में मामला अटका रहा।

अफसरों के हस्तक्षेप के बाद FIR दर्ज

Advertisment

जब मामला उच्च अधिकारियों के संज्ञान में आया तो नवाबगंज थाना प्रभारी राहुल सिंह को केस दर्ज करने का निर्देश मिला। सीओ गौरव सिंह ने बताया कि रविवार को महिला की तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

friends Husband Hotel Woman raped Bareilly दुष्कर्म