Advertisment

परिवार के छोड़ने के बाद बाथरूम में 1 साल से रह रही महिला को मिली मंत्री से मदद

author-image
Swati Bundela
New Update
महिला को मिली मदद - केरल के पलक्कड़ जिला कि 44 वर्ष की महिला परिवार के छोड़ने के बाद 1 साल से बाथरूम में रह रही थी। गुरुवार सुबह को यह खबर टीवी में आई जिसके बाद मंत्री कृष्णांकुट्टी ने उस महिला की मदद करने का फैसला लिया। कुछ देर बाद वहां के कुछ और लोग भी उस महिला की मदद करने के लिए सामने आए। उसकी हालत देखते हुए उसे अस्पतालमें भर्ती करवा दिया गया है। ‌

Advertisment

कौन है यह महिला



44 साल की महिला का नाम मुरुगा है और
Advertisment
पलक्कड़़ जिला में रहती हैं। दरअसल मुरुगा का घर के ढह जानेेे के बाद उसकी गोद ली हुई बेटी और उसके पति ने उसे छोड़ दिया था। जिसके कारण उन्हें 1 साल तक बाथरूम में रहना पड़ा था। हालांकि गुरुवार को उनकी खबर मिलने के बाद बिजली मंत्री कृष्णांकुट्टी उनकी मदद करने के लिए सामने आए। वही खबर के बाद कुछ और लोग ने भी आकर उस महिला की मदद की थी।

टीवी में खबर आने के बाद मिली मदद

Advertisment


गुरुवार को टीवी में खबर आने के बाद जनता दल के मंत्री कृष्णांकुट्टी ने मुरुगा की हालत को देखते हुए उन्होंने मदद की है। इसके अलावा उन्होंने उस डिस्ट्रिक्ट अथॉरिटी और पार्टी के लोगों से बात की। उन्होंने कहा कि "मैं देखना चाहता हूं कि उसका दुख खत्म हो। उसको अच्छा इलाज और रहने के लिए जगह मिले।"



Advertisment

जल्द ही स्थानीय ग्राम परिषद के अधिकारी भी उसके 'शौचालय' पर पहुंचे और सचिव ने कहा कि उसे पहले इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जाएगा और फिर उसे रहने के लिए अच्छी जगह दी जाएगी।





Advertisment

मुरुगा ने अपनी स्थिति को लेकर यह कहा



मुरुगा इस दुर्घटना के बाद वाकड़ से चल रही हैं। वही अभी तक आसपास के लोगों से खाना मांग-मांग कर जीती थी। हालांकि मुरुगा की हालत अभी बेहतर है। उन्होंने अपनी स्थिति को लेकर भी बात की है। उन्होंने कहा कि "मैं खुश है कि उसके सारे दुख खत्म हो गए, लोग मेरी परेशानी देखकर मेरी मदद करने सामने आए। मैं सभी की बहुत शुक्रगुजार हूं।" इस बीच जेडी के युवा विंग भी आगे आए है और उसे एक छोटा सा घर बनाने का वादा किया है।



महिला को मिली मदद
न्यूज़
Advertisment