Advertisment

Bengaluru Student Arrested In Bulli Bai Case: केस में बेंगलुरु से एक इंजीनियरिंग स्टूडेंट को किया गया अरेस्ट

author-image
Swati Bundela
New Update



Advertisment

Bengaluru Student Arrested In Bulli Bai Case: कल से Bulli Bai केस ने सब जगह तहलका मचा रखा है। इस में मुस्लिम महिलाओं को फसाया जा रहा है और यह एक एप्लीकेशन की मदद से किया जा रहा है। मुंबई के साइबर सेल ने इस मामले में एक 21 साल के बच्चे को अरेस्ट किया है।

बेंगलुरु में किस को किया गया Bulli Bai केस में अरेस्ट?

यह एक इंजीनियरिंग स्टूडेंट है और अभी बच्चे की पहचान नहीं बताई गयी है। इसके ऊपर IPC की धारा और IT एक्ट के तहत केस दर्ज कर दिया गया है। इसके अलावा मुंबई के साइबर पुलिस स्टेशन ने उन सभी एप बनाने वाले लोग और ट्विटर के हैंडल के खिलाफ केस दर्ज कर दिया है जो इस बुल्ली बाई कंट्रोवर्सी को बढ़ावा देने में शामिल थे।

Advertisment

क्या है “Bulli Bai”? 

यह Bulli Bai एप्लीकेशन मुस्लिम महिलाओं को टारगेट करता है और एक के ज़रिये लोग इन मुस्लिम महिलाओं पर बोली लगाते हैं। इस एप का नाम है “Bulli Bai”। यह एक सॉफ्टवेयर GitHub द्वारा खोला जाता है और कंट्रोवर्सी में आने के बाद इस एप को ब्लॉक कर दिया गया है। इसको लेकर सभी जगह विवाद हो रहा है और ट्विटर पर भी तहलका मचा हुआ है। 

इस मामले को लेकर दिल्ली और मुंबई पुलिस ने छान बीन शुरू कर दी है और FIR भी दर्ज कर दी गयी है। इलेक्ट्रॉनिक्स और इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी के मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव इस केस को देख रहे हैं।

शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी द्वारा ट्विटर पर इस मामले को आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव के मैटर में लाए जाने के बाद कार्रवाई की गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने एक महिला पत्रकार की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया था, जिसमें आरोप लगाया गया था, कि गिटहब प्लेटफॉर्म पर बनाए गए ‘बुली बाई’ नाम के एक मोबाइल एप्लिकेशन पर लोगों के एक अनआइडेंटिफाई ग्रुप द्वारा उसे निशाना बनाया जा रहा था।



न्यूज़
Advertisment