Big Boss 16: बिग बॉस में सीनियर्स की एंट्री, तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा आएंगे साथ?

Swati Bundela
15 Oct 2022
Big Boss 16: बिग बॉस में सीनियर्स की एंट्री,  तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा आएंगे साथ?

बिग बॉस एक चर्चित रियलिटी शोज़ में से एक है। यह शो सलमान खान द्वारा होस्ट किया जाता है।अभी बिग बॉस का 16 सीज़न चल रहा है। 13 दिन इस शो को शुरू हुए हो गए है और लोगों को काफ़ी पसंद आ रहा है। घर के अंदर काफ़ी रोमांचिक चीजें हो रही है जैसे लड़ाई, साफ़-सफ़ाई और लगातार घरवालों की अदला-बदली।सलमान खान भी अच्छा गेम में ट्विस्ट ला रहे है।जैसे जैसे शो आगे बड़ता जा रहा है फैंस काफ़ी उत्सुक दिखाई दे रहे है और बिग बॉस घर से नई-नई खबरें भी आ रही है।

BIG BOSS 16 Seniors Entry - 

बिग बॉस के फैंस के लिए खबर यह आ रही है अब बिग बॉस के हाउस में पुराने सीज़न के भागीदार यानी सीनियर्स अब इस चलते शो में हिस्सा लेंगे जिससे यह शो और भी मज़ेदार हो जाएगा।

कौन-कौन होगा सीनियर्स की लिस्ट में शामिल?

अभी जो खबर आ आईं है उसके हिसाब से तों बिग बॉस 15 की विनर तेजस्वी प्रकाश, उनके लवर और दूसरे रनर अप करन कुन्दरा और फ़ाइनल में पहुँचने वाले राजीव अदातिया बिग बॉस के घर में दिख सकते है।कुछ दिन तक यह घर के अंदर रहेंगे और फैंस को खुश रखेंगे। जानते है इनके बारे में 

1. तेजस्वी प्रकाश

बिग बॉस 15 की विनर तेजस्वी प्रकाश अब बिग बॉस 16 में सीनियर  के जैसे कुछ दिनों के लिए शामिल होंगी।बिग बॉस जीतने के बाद सोशल मीडिया पर यह काफ़ी चर्चित हो चुकी। इससे पहले और अब भी यह टेलिविज़न पर   काफ़ी काम कर चुकी है। अब नागिन 6 में दिखाई दे रही है।

2. करण कुन्दरा

यह भी बिग बॉस 15  के दूसरे रनर अप रह चुके है। यह भी बहुत सारे नाटकों में काम कर चुके है।बिग बॉस में यह तेजस्वी के साथ अपने रिलेशन के कारण काफ़ी चर्चा में रहे। इससे पहले भी यह काफ़ी लड़कियों के साथ डेट कर चुके हैं। बिग बॉस के अलावा यह और भी रियलिटी शोज़ में दिखे है।

3. राजीव अदातिया

 यह भी आप बिग बॉस 15 के फ़ाइनल में दिख चुके है और फ़ाइनल तक भी पहुँच चुके थे। यह लंदन में रहने वाले है औरेक मॉडल है। यह बॉलीवुड अभिनेत्रियाँ और बहनें शिल्पा शेट्टी और शमिता शेट्टी के राखी भाई है।

अगला आर्टिकल