Advertisment

Bihar Champaran Rape Case: बिहार के चंपारण में लड़की मृत मिली, रेप कर के मर्डर का अंदाज़ा लगाया जा रहा है

author-image
Swati Bundela
New Update
यह खबर बिहार के चंपारण से हैं जहाँ एक लड़की को मृत पाया गया है। घटना के वक़्त जो पुलिस कर्मी वहां पंहुचा उसका कहना है कि यह रेप का मामला लगता है। उस वक़्त वहां पर लोकल पुलिस अखिलेश कुमार मिश्रा मौजूद थे।

Advertisment

Bihar Champaran Rape Case



लड़की का रेप किया गया है या नहीं यह तो रिपोर्ट आने के बाद कन्फर्म होगा। लड़की की उम्र महज़ 7 साल थी और ऐसा कहा जा रहा है कि इसका रेप पास की 35 साल की पड़ोसी ने किया है। दूसरी ओर लड़की के परिवार वालों का ऐसा कहना है कि वह पड़ोसियों के यहाँ टीवी देखने के लिए गयी जब यह घटना घटी।

Advertisment

रेप कर के मर्डर का अंदाज़ा लगाया जा रहा है



पड़ोसी जिसके ऊपर रेप करने का शक डाला जा रहा है वो वहां से भाग गया था ओर उसके बाद पुलिस अब उसको पकड़ने की कोशिश में लगी हुई है। माइनर और कम उम्र किए लड़की के रेप के केसेस दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हैं। इस बेचारी लड़की की उम्र भी महज़ 7 साल थी और उसके साथ यह दुष्कर्म किये गए।

Advertisment


पुलिस ने आरोपी पर कई धरा लगा दी हैं जैसे कि इंडियन पीनल कोर्ट की 376 रेप के लिए, 302 मर्डर के लिए, 506 डराने धमकाने और चाइल्ड की प्रोटेक्शन के लिए।

ऐसा ही एक और मामला

Advertisment


9 सितंबर को हैदराबाद के सैदाबाद में छह साल की बच्ची के साथ बलात्कार और हत्या की घटना सामने आई थी। मामले में आरोपी उसके घर के पास रहने वाला 30 वर्षीय व्यक्ति है। आरोपी व्यक्ति ने कथित तौर पर टॉफी का लालच देकर नाबालिग को अपने घर ले गया। जब बच्ची के माता-पिता को उनकी बेटी कही नहीं मिली तो उन्होंने पुलिस स्टेशन में उसके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई।



छानबीन के बाद बच्ची का शव शाम को उनके पड़ोसी राजू के घर के अंदर मिला। उसके बाद पुलिस ने बलात्कार और हत्या से जुड़ी धाराओं और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम 2012 के तहत मामला दर्ज किया था।
न्यूज़
Advertisment