/hindi/media/post_banners/jp8FsdGiCmmvWXF5FSn7.jpeg)
बिहार के समस्तीपुर में रहने वाली एक 18 साल की लड़की ने इतना बड़ा कदम न्याय पाने के लिए उठाया था। इस वीडियो के वायरल होते ही लड़की के पिता के खिलाफ कम्प्लेनफाइल हो गयी है और इनको अरेस्ट भी कर लिया गया है।
लड़की का परिवार वालों ने क्या कहा?
लड़की के परिवार वालों का कहना है कि सभी लोग पिता को कई बार समझा चुके हैं कि ऐसा करना गलत है और ऐसा मत किया करो। लेकिन पिता कई बार समझाने के बावजूद भी अपनी हरकतों से बाज़ नहीं आया और लड़की के साथ दुष्कर्म करता गया। लड़की जब बहुत ज्यादा परेशान हो चुकी थी तब उसने चुपके से एक दिन अपने पिता की गलत काम करने की वीडियो बना ली और उसको फिर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी।
पुलिस ने इस रेप केस में क्या कार्यवाही की है?
जैसा कि आप जानते ही होंगे कि इस तरीके की वीडियो कितनी जल्दी वायरल हो जाती हैं। वीडियो वायरल होते ही लड़की के पिता के खिलाफ FIR फाइल कर ली गयी और उनको गिरफ्तार कर लिया गया। अब इस केस में पुलिस अपनी इन्वेस्टीगेशन का रही है और जानकारी इक्कठा कर रही है।
इसके बाद लड़की को काउंसलिंग के लिए भी भेजा गया ताकि मामले से परेशान लड़की थोड़ा अपने आप को संभाल सके और सही गाइडेंस में रहे। लड़की की मेडिकल जांच भी करवाई गयीं और पुलिस इस केस को सीरियसली लेकर देख रही है।
Lalitpur Rape Case
ऐसा ही एक रेप केस कुछ दिनों पहले उत्तर प्रदेश के ललितपुर से सामने आया था। इस केस में एक लड़की का थानाधिकारी ने रेप किया था और इसको फ़साने वाली इसकी खुद की मौसी थीं।
सर्वाइवर दलित लड़की जिसकी उम्र महज़ 13 साल है को पहले चार लोग किडनैप करके भोपाल ले गए थे क्योंकि यह उनके खिलाफ चल रहे एक 2021 के केस में गवाही देने वाली थी। 2021 में इन्हीं लोगों ने लड़की के घर में घुसकर उसका रेप किया और मारपीट भी की थी। जब यह लड़की को भोपाल लेकर गए वहां भी इन्होंने लड़की के साथ दुष्कर्म किये।
किन लोगों ने किया लड़की का रेप?
इन गुन्हेगारों में से एक का नाम चन्दन है जो कि लड़की का प्रेमी है और एक का नाम हरिशंकर जो कि लड़की की मौसी का बेटा है। बाकि बचे दो गुन्हेगार में एक बीजेपी कार्यकर्ता महेंद्र चौरसिया है और एक राजभान है।
इस सब घटना के बाद यह लड़की को वापस ललितपुर डिस्ट्रिक्ट में छोड़ देते हैं। इसके बाद लड़की को मौसी इसके साथ इसे इसके गांव पाली में कम्प्लेन लिखवाने के लिए ले जाती हैं। लेकिन वहां के SHO लड़की के तिलकधारी सरोज खुद लड़की को नहीं छोड़ते हैं और ठाणे के पीछे के कमरे में ले जाकर उसका रेप करते हैं। कहने में यह भी आ रहा है कि SHO और मौसी इन सब में मिले हुए थे और मौसी का करैक्टर अच्छा नहीं था।