Advertisment

Viral Video: बिहार में डेंटिस्ट द्वारा छेड़छाड़ का विरोध करने पर मां-बेटे की हुई पिटाई

author-image
Swati Bundela
New Update
बिहार में मां-बेटे की की पिटाई: बिहार में रहने वाले एक मां-बेटे की जोड़ी को पुरुषों के एक समूह द्वारा पीटते हुए दिखाने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कारण? दोनों एक डेंटिस्ट के खिलाफ बोल रहे थे, जिसने नियमित जांच के दौरान उसके साथ छेड़छाड़ की थी।

Advertisment

रेगुलर डेंटल चेकअप के लिए गई थी महिला



वीडियो में महिला ने दावा किया कि वह शनिवार को रेगुलर डेंटल चेकअप के लिए गई थी। बेटा हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र के मडई चौक इलाके में स्थित क्लीनिक के चेकअप रूम के बाहर इंतजार कर रहा था जब यह घटना हुई। डेंटिस्ट की अश्लील हरकतों के लिए उसकी मां के विरोध को सुनकर वह चेकअप रूम के अंदर पहुंचा और उसे बचा लिया।

Advertisment


“डॉक्टर ने मेरे साथ छेड़छाड़ की और मेरे साथ बलात्कार करने की कोशिश की। मैंने विरोध किया तभी मेरा बेटा बीच में आया। इसका विरोध करने पर हमें उसके गुंडों ने पीटा, ”महिला ने कहा, जैसा कि इंडिया टुडे की रिपोर्ट है। महिला ने छेड़खानी की भी शिकायत की है। आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत FIR भी दर्ज की गई है।



https://twitter.com/MirrorNow/status/1414456599070920705?s=20
Advertisment


बिहार में मां-बेटे की की पिटाई: डेंटिस्ट के भाई ने महिला के छेड़छाड़ के आरोपों को झूठा बताया



दूसरी ओर, डेंटिस्ट के भाई ने महिला के आरोपों को झूठा बताया। इसके अलावा, उसने महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई कि उसने अपने चेकअप के लिए पैसे देने से इनकार कर दिया। उन्होंने इसी वजह का हवाला देते हुए FIR दर्ज कराई है।
Advertisment




खबरों के अनुसार, वह अकेली महिला नहीं थी जो उसके यौन दुव्यवहार का शिकार हुई है। डेंटिस्ट महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार के लिए चर्चे में रहता है। दुर्भाग्य से, किसी ने उनके खिलाफ अबतक औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं की है।



ऐसा ही एक मामला दो महीने पहले बिहार में सामने आया था। बिहार के भागलपुर जिले की एक महिला ने आरोप लगाया कि अस्पताल के एक कर्मचारी ने अस्पताल में उसका यौन उत्पीड़न किया, जहां वह अपने पति का इलाज करा रही थी।
न्यूज़
Advertisment