Karnataka Elections: बीजेपी ने जारी की पहली सूची, पूर्व सीएम नहीं

न्यूज़: कर्नाटक में कुछ ही महीनों में विधानसभा चुनाव होनें हैं। भाजपा की चुनावी तैयारियां तेज हो गई हैं। भाजपा ने पहली सूची जारी कर दी है। वहीं भाजपा महिला मोर्चा ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।

author-image
Prabha Joshi
New Update
Karnataka

पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार (फाइल फोटो)

Karnataka Elections: कर्नाटक में चुनावी तैयारियां तेज हो गई हैं। कुछ ही महीनों में कर्नाटक में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके लिए खासतौर से भाजपा अपनी तैयारी के लिए लगातार प्रयासरत है। भाजपा महिला मोर्चा भी बूथ स्तर तक काम कर रही है। लेकिन वहीं बीते कल भाजपा ने अपनी पहली सूची जारी कर दी जिसको लेकर कर्नाटक के पूर्व सीएम शेट्टार खासा खफा हैं।

Advertisment

मालूम हो कर्नाटक विधानसभा का कार्यकाल 24 मई 2023 को समाप्त होना है। इसके लिए राज्य में विधानसभा चुनाव होने हैं जो मई 2023 तक आयोजित कर लिए जाएंगे। विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां अपनी चुनावी रणनीति तैयार करने में लगी हैं।

भाजपा महिला मोर्चा दे रही महिलाओं पर ध्यान

वहीं  बात भाजपा महिला मोर्चा की की जाए तो भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानथी श्रीनिवासन ने बताया कि महिला मतदाताओं पर खासतौर से जोडर दिया जा रहा है। उनका मानना है कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने महिलाओं के लिए हर संभव प्रयास किए हैं, वहीं महिलाएं भी भाजपा में पूरा विश्वास दिखाती हैं। इसको पिछले विभिन्न राज्यों में हुए चुनावों से समझा जा सकता है। 

सरकार की सभी योजनाओं में 50 फ़ीसदी से अधिक महिलाएं लाभार्थी थीं। हमने लाभार्थी महिलाओं की करीब एक करोड़ सेल्फी नमो एप पर डाउनलोड की। –वानथी श्रीनिवासन, राष्ट्रीय अध्यक्ष, भाजपा महिला मोर्चा 

पहली सूची से पूर्व सीएम शट्टार खफा

Advertisment

वहीं चुनावी सूची की बात की जाए तो भाजपा की पहली सूची में पूर्व सीएम शेट्टार का नाम न होने से पूर्व सीएम खासा खफा हुए जिसके लिए उन्होंने कहा कि वह हर कीमत पर चुनाव लड़ेंगे। वहीं उनका नाम न होने के पीछे पार्टी का मानना है कि और लोगों को भी मौका दिया जाएगा। इसी नाराजगी की वजह से भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा ने उन्हें आज दिल्ली कॉल किया है।

मुझे हाईकमान का भी फोन आया कि मैं दूसरों को अफसर दूं। मैंने उनसे कहा कि मैं बीजेपी के लिए 30 साल से काम कर रहा हूं और पार्टी बनाई है। मैंने सीएम के रूप में भी काम किया है। मैंने उनसे पूछा कि मैं 6 बार विधायक चुना गया हूं, मेरे चुनाव न लड़ने का क्या कारण है? क्या सर्वे कहता है कि मैं जीत नहीं रहा हूं? मेरी हाईकमान से विनती है कि मुझे सातवीं बार चुनाव लड़ने दिया जाए। मेरा परिवार जनसंघ के दौर से आरएसएस और बीजेपी से जुड़ा रहा है। मुझे पहले बता दिया गया होता तो यह सम्मानजनक होता। मैं इस फैसले से आहत हूं। मैं किसी भी कीमत पर चुनाव लड़ूंगा। –जगदीश शेट्टार, पूर्व मुख्यमंत्री, कर्नाटक 

मालूम हो शेट्टार इससे पहले 2012 से 2013 तक कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद पर रहे हैैं। उन्होंने अपने जीवनकाल में भाजपा के लिए बहुत सहयोग किया है। ऐसे में उनका सूची में नाम न होना पार्टी में विपरीत असर डाल सकता है।

विधानसभा चुनाव कर्नाटक Karnataka Elections भाजपा महिला मोर्चा पूर्व सीएम शट्टार