Advertisment

BJP के नेता पर लगा नाबालिग से रेप का आरोप, पार्टी ने आरोपी नेता की सदस्य्ता की रद्द

author-image
Swati Bundela
New Update



Advertisment

BJP Leader Accused Of Rape: भोपाल में एक नाबालिग लड़की के बलात्कार का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में से एक आरोपी भारतीय जनता पार्टी (BJP) का एक नेता भी है। पुलिस के मुताबिक लड़की आगरा से भोपाल आई थी। समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक़ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के होटल में लड़की के साथ बलात्कार की इस घटना को अंजाम दिया गया था।

मामले की जांच को लेकर अपडेट देते हुए भोपाल के पुलिस अधीक्षक साई कृष्ण थोटा ने कहा कि होटल की कैमरे की फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

https://twitter.com/ANI/status/1435901945986916353?s=20

Advertisment

BJP Leader Accused Of Rape: पार्टी ने आरोपी नेता की सदस्य्ता की रद्द

बलात्कार के आरोप में गिरफ्तारी के बाद, भाजपा ने अपने डिंडोरी कार्यालय प्रभारी मनीष नायक की प्राथमिक सदस्यता रद्द कर दी है। यही नहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गिरफ्तार लोगों में जनता दल (यूनाइटेड) का एक पदाधिकारी भी शामिल है, जिसका नाम दिनेश अवधिया बताया जा रहा है।

कुछ ही दिन पहले भोपाल में एक और लड़की का हुआ था रेप

Advertisment

भोपाल में एक नर्सिंग की छात्र के साथ किया गया दुष्कर्म। आरोपी व्यक्ति भी नर्सिंग का स्टूडेंट बताया जा रहा है। आरोपी व्यक्ति ने पहले तो लड़की को खाने में कुछ नशीली चीज़ मिला के खिला दी, उसके बाद उसके साथ बलात्कार किया। यही नहीं आरोपी नहीं लड़की का अश्लील वीडियो भी बनाया, ताकि वह उसे ब्लैकमेल कर सके। यहाँ पढ़िए पूरा मामला।

 



न्यूज़
Advertisment