BJP Selfie Campaign: छत्तीसगढ़ में दो हजार महिलाओं तक पहुंची बीजेपी

न्यूज़: केंद्र सरकार देशभर में बहुत-सी योजनाओं को चला रही है जिसका फ़ायदा देश के लोगों को मिल रहा है। इसमें हर वर्ग के लोग हैं। ऐसे में डाटा का होना ज़रूरी है।

author-image
Prabha Joshi
New Update
भाजपा सेल्फी कैंपेन

छत्तीसगढ़ में भाजपा पहुंची २००० महिलाओं तक

BJP Selfie Campaign: भाजपा का सेल्फी अभियान देशभर में जारी है। छत्तीसगढ़ में अब तक दो हज़ार महिलाओं तक भाजपा पहुंच चुकी है। यह अभियान 27 फ़रवरी से शुरू हो गया था जो अब तक चल रहा है। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने ये जानकारी दी। सेल्फ़ी लेने का सिलसिला जारी है।

Advertisment

मालूम हो कि केंद्र सरकार देशभर में बहुत-सी योजनाओं को चला रही है जिसका फ़ायदा देश के लोगों को मिल रहा है। इसमें हर वर्ग के लोग हैं। ऐसे में डाटा का होना ज़रूरी है। इस तरह लाभार्थियों के साथ सेल्फ़ी लेकर उसे ऐप में अपलोड कर अच्छा ख़ासा डाटा एकत्रित किया जा सकता है। सरकार इस तरह डेटा तैयार कर रही है।

केंद्रीय योजनाओं का लाभ ले रहे लोग हैं सेल्फ़ी पर

सरकार का लक्ष्य है कि जिन लोगों को केंद्रीय योजनाओं का लाभ मिल रहा है उनके साथ सेल्फ़ी ली जाए। पार्टी का लक्ष्य एक करोड़ सेल्फ़ी लेने का है। ये सेल्फ़ी मोदी ऐप में अपलोड की जा रही हैं। इस तरह केंद्र इसका डेटाबेस तैयार करेगी। योजनाओं में उज्जवला गैस योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना और प्रधानमंत्री जनधन योजना आदि योजनाएं शामिल हैं। लाभार्थियों को इन योजनाओं से काफी समर्थन मिल रहा है।

500 महिलाओं ने हासिल किया सुषमा स्वराज अवार्ड

इसके साथ ही सरकार देश भर की चुनिंदा महिलाओं को सुषमा स्वराज अवार्ड से भी सम्मानित कर रही है। ये अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के मौक़े पर शुरू किया गया था। इस अवार्ड को हासिल करने वाली महिलाओं का आंकड़ा 500 है। वहीं ये अवार्ड अब तक 22 ज़िलो में बांटा जा चुका है।

Advertisment

समाज में अन्य महिलाओं के उत्थान व सशक्तीकरण के लिए काम करने वाली महिलाओं को यह अवार्ड दिया जा रहा है। महिलाओं को कमल मित्र सर्टिफिकेट कोर्स और मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से बूथ स्तर पर जोड़ा जा रहा है। —शालिनि राजपूत, भाजपा महिला मोर्चा, प्रदेश अध्यक्ष, छत्तीसगढ़

मालूम हो लोकसभा चुनाव को अब बहुत ही कम समय रह गया है। अगले ही साल देशभर में लोकसभा चुनावों का आयोजन होना है। ऐसे में पार्टियां तैयारियां जोर-शोर से कर रही हैं। इसमें भाजपा भी अथक प्रयास कर रही है। भाजपा या बीजेपी का लक्ष्य इस बार भी भारी मतों से जीतकर देश में सरकार बनाने का है। 

छत्तीसगढ़ केंद्र सरकार BJP Selfie Campaign बीजेपी