Advertisment

PM Modi द्वारा बेंगलुरु में लॉन्च, क्या है Boeing Sukanya Programme?

प्रधानमंत्री मोदी जी ने भारत के सबसे बड़े टेक हब, बेंगलुरु में किया एक नया प्रोग्राम लांच जिसका नाम है बोइंग सुकन्या प्रोग्राम। इस प्रोग्राम को भारत में लड़कियों और महिलाओं के लिए एविएशन में पार्टिसिपेशन को बढाने के लिए लाया गया है।

author-image
Ayushi Jha
New Update
(The South First)

(Image source: The South First)

Boeing Sukanya Programme Launched By PM Modi: प्रधान मंत्री श्री नरेंद्रमोदी जी ने भारत के सबसे बड़े टेक हब, बेंगलुरु में किया एक नया प्रोग्राम लांच जिसका नाम है बोइंग सुकन्या प्रोग्राम। इस प्रोग्राम को भारत में लड़कियों और महिलाओं के लिए एविएशन में पार्टिसिपेशन को बढ़ने के लिए लाया गया है। यह प्रोग्राम महिलाओं को स्किल, साइंस, टेक्नोलॉजी और मैथ्स सिखाएगी उन्हें और भी एम्पोवेर करने के लिए। प्रधान मंत्री यह याद दिलाते हुए कहतें हैं कि भारत दुनिया में सबसे लीडिंग पोजीशन पर जिसमे 15% पायलट्स महिला हैं भारत के सभी पायलट्स में से। यह एक बहुत ही गर्व की बात है महिलाओं को इस फील्ड में और भी ज़्यादा इन्वॉल्व होना चाहिए। 

Advertisment

PM Modi द्वारा बेंगलुरु में लॉन्च, क्या है Boeing Sukanya Programme?

 BIETC क्या है?

Boeing India Engineering and Technology Centre(BIETC) बेंगलुरु का इनॉगरेटेड नया स्टेट ऑफ़ द आर्ट कैंपस है। 1,600 करोड़ रुपये के इन्वेस्टमेंट से बनाया गया यह 43 एकड़ का कैंपस अमेरिका के बाहर बोइंग का सबसे बड़ा निवेश है। बोइंग कंपनी की COO, Ms. Stephanie Pope, भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी के एविएशन में महिलाओं के ग्रोथ को लेकर जो फोकस है उसकी प्रसंशा करती हैं। 

Advertisment

बोइंग ने भारत के डायनामिक स्टार्टअप्स के साथ कोलैबोरेशन का इरादा यह बताया है की भारत के प्राइवेट और गवर्नमेंट एसोसिस्टम्स में वह एक शक्तिशाली फाॅर्स बनना चाहते हैं। इससे उन दोनों का फायदा है एविएशन सेक्टर में भी। 

प्रधान मंत्री मोदी जी ने फिर बोइंग का सुकन्या प्रोग्राम भी लॉन्च किया। 

क्या है बोइंग का सुकन्या प्रोग्राम?

बोइंग का सुकन्या प्रोग्राम  भारत की लड़कियों और महिलाओं के लिए ऐसा प्रोग्राम है जो उन्हें एविएशन एरीना के बारे में सब सिखाएगा एयर उन्हें स्किलफुल बनाएंगे ताकि भारत में महिलाओं का एविएशन सेक्टर में पार्टिसिपेशन और भी अधिक बढ़े। 

देश का एविएशन सेक्टर ग्रो कर रहा है। उसे और भी उचाइयां दिखने के लिए महिलाओं को भी इस सेक्टर के बारे में जागरूक और स्किल्ड बनान महत्वकांशी है। सुकन्या के द्वारा 150 लोकेशंस पर लैब्स और महिलाओं को पायलट ट्रेनिंग के लिए स्कॉलरशिप्स मिलेंगी। इस प्रोग्राम के तहत महिलाओं को सरकारी स्कूलों में उड़ान प्रशिक्षण पाठ्यक्रम, सिम्युलेटर प्रशिक्षण और कैरियर विकास कार्यक्रम को सपोर्ट किया जायेगा।

pm modi boeing बोइंग Boeing Sukanya Programme
Advertisment