Advertisment

Sonam Kapoor Birthday : जानिए सोनम से जुड़े रोचक फैक्ट्स

author-image
New Update

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री सोनम कपूर का आज 37वा जन्मदिन है। इस मौके पर उनकी प्रेगनेंसी उनकी खुशी को दुगना कर रही है। जैसा कि हम सभी जानते हैं सोनम कपूर बॉलीवुड की फैशनिस्टा मानी जाती हैं। वह इस बात को कभी भी गलत साबित नहीं होने देती। हाल ही में उन्होंने अपना बेबी बंप दिखाते हुए एक फोटो शूट कराया था जिससे कारण वह सुर्खियों में आ गई। 

Advertisment

सोनम ने प्रेम रतन धन पायो, आयशा, रांझणा, नीरजा, आदि जैसी फिल्मों में अपनी ज़बरदस्त एक्टिंग से बॉलिवुड में नाम कमाया है। उनके पिता अनिल कपूर भी अपने समय के बेहतरीन कलाकार रह चुके हैं। फिलहाल सोनम ने सिनेमा जगत से ब्रेक ले रखा है और लंदन में वह अपने पति के साथ समय बता रही है।

सोनम के बारे में रोचक फैक्ट्स -

1. गुप्त रुप से रचाई शादी

Advertisment

बॉलीवुड की फैशनिस्टा कही जाने वाली सोनम कपूर ने बिना मीडिया को बताएं एक छोटी सी सेरेमनी में लंदन के बिजनेसमैन आनंद आहूजा से शादी कर ली थी। शादी के कुछ वक्त बाद यह खबर सामने आई। इस सेरेमनी में केवल करीबी लोग ही शामिल हुए थे।

2. टीन एज से ही रही इंडिपेंडेंट

सोनम का जन्म एक ऐसे परिवार में हुआ जिसकी जड़ें बॉलीवुड के अंदर तक फैली हुई थी। इसलिए उनके पास शुरू से ही फेम था। लेकिन उनके पेरेंट्स अनिल कपूर और सुनीता कपूर ने सुनिश्चित किया कि वह अपने खर्चे खुद उठाएं। वह काफ़ी कम उम्र से ही कमाती रही हैं।

Advertisment

3. एक्टिंग नहीं करना चाहती थी

सोनम कपूर जिस परिवार में पैदा हुई उसका फिल्म जगत से नाता बहुत गहरा था। इसलिए उन्हें कभी एक्टर नहीं बनना था। उन्होंने डायरेक्टर संजय लीला भंसाली को  एक फिल्म में असिस्ट किया था। लेकिन उनके जोर देने पर सोनम कपूर ने सांवरिया फिल्म में एक्टिंग करने के लिए हामी भरी।

4. फूडी

Advertisment

सोनम कपूर खाने की बहुत ही ज्यादा शौकीन है। हालांकि उन्हें देखकर ऐसा बिल्कुल भी नहीं कहा जा सकता लेकिन वह घर का बना देसी खाना और स्ट्रीट फूड बहुत ही ज्यादा पसंद करती है। उन्होंने अपनी फिल्म सांवरिया के लिए कई किलो वजन कम किया था।

5. डांस है उनका शौक

फैशन और एक्टिंग के अलावा सोनम की डांस में भी काफी ज्यादा रुचि है। उन्हें बचपन से ही इसका शौक रहा है। इसलिए उन्होंने क्लासिकल डांस की ट्रेनिंग भी ली है और आज वह एक ट्रेंड डांसर हैं। हमें उनके डांस की झलक रांझना फिल्म में भी देखने को मिल चुकी है।

6. जागरूक

सोनम ट्रेंड में चल रहे फैशन को लेकर बहुत जागरूक रहती हैं। सोशल मीडिया पर चलने वाला कोई भी ट्रेंड उनकी नज़रों से बच नहीं पाता।

सोनम कपूर
Advertisment