Advertisment

नेटफ्लिक्स की सीरीज़ बॉम्बे बेगम्स को 'महिला दिवस' पर रिलीज़ किया जाएगा

author-image
Swati Bundela
New Update

महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च, 2021 को बॉम्बे बेगम्स की एक नई सीरीज तैयार होने वाली है। अलंकृता श्रीवास्तव द्वारा डिरेक्टेड और प्रोड्यूस्ड, नेटफ्लिक्स सीरीज बॉम्बे बेगम मुंबई की पांच भारतीय-शहरी महिलाओं की कहानी है, जो एक दूसरे से एम्बिशन, डिजायर, पावर, वल्नेरेबिलिटी  और स्ट्रगल से जुड़ी हुई हैं। बॉम्बे बेगम्स रिलीज़ डेट 

Advertisment


बॉम्बे बेगम पांच महिलाओं की जर्नी के बारे में है जो अपने करियर और रिश्तों से आने वाली मुश्किलों का सामना करते  हुए सामाजिक रूढ़ियों से लड़ती हैं।

एंडेमोल शाइन इंडिया, एंडेवर कंटेंट, और चेर्निन एंटरटेनमेंट द्वारा पोड्यूस्ड, शो में पूजा भट्ट, शाहना गोस्वामी, प्लाबिता बोरठाकुर, अमृता सुभाष, आराध्या आनंद, राहुल बोस, विवेक गोम्बर, दानिश हुसैन और नौहेद सिरूसी शामिल हैं।

Advertisment

अपने बयान में, फिल्म निर्माता अलंकृता श्रीवास्तव ने खुलासा किया कि कहानी कामकाजी भारतीय महिलाओं की जटिल और संघर्षपूर्ण यात्रा के इर्द-गिर्द घूमती है, जो पावर और सफलता के लिए अम्बिशयस हैं और उन्हें अपने रास्ते पर कई बाधाओं से लड़ना पड़ता है क्योंकि वे अपने लक्ष्यों तक पहुंचने के लिए काफी इच्छुक हैं। श्रीवास्तव ने कहा, "यह उनकी दैनिक हलचल की कहानी है, उनके सपनों की कहानी है जो  कभी-कभी उनके अंदर ही दफन हो जाती है और कभी पूरी होती है।" उन्होंने आगे कहा, "बॉम्बे बेगम भारतीय महिलाओं के बारे में एक कहानी है, लेकिन मुझे उम्मीद है कि दुनिया भर की महिलाएं इस कहानी से जुड़ती पाएंगी।"

श्रीवास्तव ने यह भी कहा कि उन्होंने शहरी कामकाजी महिलाओं की असलियत को रिफ्लेक्ट करने की कोशिश की। "यह गिलास-सीलिंग्स को ब्रेक करने की कहानी है, और टूटे हुए दिलों की भी," उन्होंने कहा।

श्रीवास्तव अपनी फिल्म्स लिपस्टिक अंडर माई बुर्खा और डॉली किट्टी और वो चमकते सितारे के लिए सबसे ज्यादा जानी जाती हैं, और उन्हें उम्मीद है कि दर्शक इस सीरीज से काफी प्रभावित होंगे क्योंकि वे अपनी खुद की ज़िन्दगी के यात्रा के टुकड़े पा सकते हैं और उनकी कहानियाँ इन महिलाओं की कहानियों से संबंधित हैं। बॉम्बे बेगम्स रिलीज़ डेट 

Advertisment






एंटरटेनमेंट बॉम्बे बेगम्स
Advertisment