Viral Story: शादी में दूल्हा विग लगाकर आया, दुल्हन को मालूम पढ़ने पर टूटी शादी

author-image
Swati Bundela
New Update


Viral Story: रियल लाइफ इंसिडेंट पर बनी फिल्मों के बारे में तो आपने सुना होगा पर किसी फिल्म की स्टोरी असल ज़िंदगी में सच हो जाए तो? ऐसा ही कुछ उत्तर प्रदेश में हो रही शादी आयुष्मान खुराना की हिट फिल्म "बाला" की कहानी व सीन की याद दिलाता है जहाँ शादी के दौरान  दुल्हन ने शादी करने से मना कर दिया क्योंकि वह गंजा था।

पूरी घटना क्या है और कहा हुई?

Advertisment

यह घटना उत्तर प्रदेश के इटावा डिस्ट्रिक्ट के भरथना एरिया के ध्यानपूरा गांव की संगीता की शादी औरैया जिले के बिधूना के अजय कुमार से तय हुई थी। बुधवार की रात को तुलसी मैरिजहोम शादी में वरमाला के दौरान दूल्हा अजय कुमार अपनी पगड़ी बार-बार सही कर रहा था और अपनी पगड़ी को लेकर काफी सतर्क व टेंशन में था। दुल्हन को यह अजीब लगा, फिर किसी ने बताया कि दूल्हा गंजा है, उसने विग पहनी हुई है। यह सुनकर दुल्हन बेहोश होकर स्टेज पर गिर गयी। उसके बाद जब उसे होश आया तो उसने शादी करने से मना कर दिया।

लड़की के अनुसार उनसे लड़के के गंजे होने की बात छुपाई गयी थी। घरवालों ने उसे मनाने की कोशिश की पर वह नहीं मानी और अंत बारात को बिना दुल्हन के घर वापिस जाना पड़ा। दूल्हे के पिता ने शादी ना करने की शिकायत ऊसराहार थाने में दर्ज करवाई  है।

क्या दुल्हन न जो किया वो ठीक था?

प्रीमच्योर बैल्डिंग से आज हर व्यक्ति झूझ रहा है इसका कारण खान-पैन, लाइफस्टाइल चैंजेस, प्रदुषण, हीट डैमेज इत्यादि होते है। इस फैक्ट को एक्सेप्ट करना मुश्किल है पर शादी जैसे नाजुक रिश्ते को झूठ बोलकर जोड़ने की कोशिश कर रहे रिश्तेदार व खुद दूल्हा गलत है। झूठ की बुनियाद पर बना यह रिश्ता बाद में भी टूट सकता था और शादी के बाद मन-मुटाव लड़ाई झगड़े का कारण बनता। झूठ की बुनियाद पर बने रिश्ते ज़्यादा देर तक नहीं टिकते।





न्यूज़