Bulli Bai App Creator Arrested: दिल्ली पुलिस ने मुंबई पुलिस को कहा मास्टरमाइंड, क्या ख़त्म हो गया है यह मामला?

author-image
Swati Bundela
New Update


Bulli Bai App Creator Arrested: बुल्ली बाई केस में मुंबई पुलिस ने आज मुख्य मास्टर माइंड को अरेस्ट कर लिया है। इसका नाम है नीरज बिश्नोई। नीरज ने ही गिटहब पर बुल्ली बाई एप बनाया था और अब यह अरेस्ट कर लिया गया है।

बुल्ली बाई केस में चौथा कौन अरेस्ट हुआ है?

Advertisment

इस बुल्ली बाई में मुस्लिम महिलाओं को टारगेट किया जा रहा था और इनको एक एप पर नीलाम किया जाता था और फिर एक महिला को सेलेक्ट करके बुली बाई बना दिया जाता था। यह मामला जैसे ही सामने आया था मुंबई और दिल्ली पुलिस ने सक्रिय होकर साथ में मिलकर काम किया और 2 से 3 दिन के अंदर 4 लोगों को अरेस्ट कर लिया है। इस में एक लड़की और एक एप क्रिएटर भी शामिल है।

नीरज एक 21 साल का लड़का है और इंजीनियरिंग का स्टूडेंट है। यह भोपाल के एक इंस्टिट्यूट में पड़ता है। इसको असम से अरेस्ट किया गया है जहाँ इसका घर है जोरहाट में। इस अरेस्ट से इस मामले में कई बड़े नाम सामने आ सकते हैं और पूरी चैन को पकड़ने में आसानी होगी। नीरज को आज दिल्ली में लाया जा रहा है।

बुल्ली बाई केस में किस किसको अरेस्ट कर लिया गया है?

इसके अलावा तीन और लोग जिनको अरेस्ट किया गया है वो भी टीनएज बच्चे ही हैं। एक मयंक रावल है 21 साल का, एक लड़की है श्वेता सिंह 19 साल कि और एक लड़का है विशाल कुमार झा। इसके बाद यह चौथा नीरज असम से अरेस्ट किया गया है। यह मामला सबके सामने जब आया जब 1 जनवरी को कुछ महिलाओं ने खुदके फोटोज नीलामी के लिए देखे।


न्यूज़