Advertisment

Tokyo Olympics 2021 : भारत की महिला हॉकी टीम की कप्तान बनी रानी रामपाल

author-image
Swati Bundela
New Update
कप्तान रानी रामपाल : सोमवार को टोक्यो ओलंपिक के लिए 16 सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान बनी रानी रामपाल। टीम के कप्तान के रूप में, रामपाल पहले भी महिला हॉकी टीम के लिए कई जीत हासिल कर चुकी हैं। रामपाल एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2018 में सिल्वर , 2017 में एशिया कप और 2019 में FIH सीरीज में फाइनल तक पहुंची थी।

Advertisment

कप्तान रानी रामपाल ने टीम को FIH महिला कप के क्वार्टर फाइनल तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई थी



2018 में, महिला हॉकी टीम ने लंदन में FIH महिला कप के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी। यह पहली बार था जब भारतीय टीम टूर्नामेंट में इतनी दूर गई थी। रामपाल ने FIH ओलंपिक क्वालीफायर में एक गोल किया जिसने भारत को 6-5 के स्कोर के साथ US से आगे कर दिया।

Advertisment


रामपाल के अलावा टीम में अन्य खिलाड़ी दीप ग्रेस एक्का, डिफेंडर और गोलकीपर सविता हैं। ये दोनों खिलाड़ी टीम के वाईस -कैप्टन होंगे। सविता और दीप उस टीम का हिस्सा थे जब भारत ने 2018 में 9वीं विश्व रैंकिंग हासिल की थी।

भारतीय महिला टीम की मुख्य कोच ने दी बधाई

Advertisment


भारतीय महिला टीम की मुख्य कोच सोजर्ड मारिजने ने कहा, “मैं रानी को ओलंपिक खेलों टोक्यो 2020 के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम का कप्तान बनाए जाने पर बधाई देती हूं। मैं टीम का उप कप्तान बनने पर दीप ग्रेस एक्का और सविता को भी बधाई देती हूं। "



कोच ने कहा कि तीनों खिलाड़ियों का अनुभव महत्वपूर्ण है क्योंकि टीम का लक्ष्य ओलंपिक में अच्छे परिणाम हासिल करना है। उन्होंने यह भी कहा कि टीम को मानसिक रूप से मजबूत होने की जरूरत है क्योंकि टूर्नामेंट में उन्हें कड़ी चुनौती का इंतजार है। उन्होंने तीनों खिलाड़ियों पर भरोसा जताया।
Advertisment




रानी रामपाल ने टीम को कप्तान बनाने के लिए आभार व्यक्त किया। उसने कहा, "ओलंपिक खेलों टोक्यो 2021 में भारतीय टीम का नेतृत्व करना एक बहुत बड़ा सम्मान है। इन पिछले वर्षों में एक कप्तान के रूप में मेरी भूमिका टीम के साथियों के साथ आसान हो गई। मैं इस जिम्मेदारी को निभाने के लिए तैयार हूं और इस सम्मान के लिए हॉकी इंडिया, कोचिंग स्टाफ और चयनकर्ताओं को धन्यवाद देती हूं।”
Advertisment