सोनाली फोगट के घर से कैश, ज्वैलरी और हथियार चोरी किए गए

author-image
Swati Bundela
New Update

Advertisment

अपनी पुलिस शिकायत में, फोगट ने बताया कि वह अपना घर बंद करके  9 फरवरी को चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गई। सोमवार को लौटने के बाद, उन्होंने देखा कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है। घर में एंटर करने पर, उन्होंने देखा की 10 लाख रुपये, सोने और चांदी के आभूषण, घड़ियां, एक लाइसेंसी रिवॉल्वर और आठ कारतूस गायब थे। सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

इसके अलावा, उन्होंने यह भी बताया कि उनके घर में सीसीटीवी सेक्योरिटी थी लेकिन चोर घर से डीवीआर निकाल ले गए। हालांकि, फोगट को और भी ज़्यादा आइटम गायब होने का संदेह है, और सभी घरेलू सामानों की जांच के बाद लापता वस्तुओं की एक लिस्ट सामने लायी जायेगी।
Advertisment


एक्ट्रेस और टीवी शो कंटेस्टेंट सोनाली फोगट जून 2020 में एक विवाद के बाद सुर्खियों में आईं। फोगट को बालसमंद के बाजार सचिव सुल्तान सिंह को एक चप्पल से मारते देखा गया था। इस घटना का वीडियो वायरल हो गया। उन्होंने  तब दावा किया कि यह सिंह ही था जिसने उनके  खिलाफ गलत भाषा का इस्तेमाल किया था।
Advertisment

हाल ही में, उन्होंने टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 14 में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। जनवरी 2021 में, उन्होंने एक और प्रतियोगी निक्की तम्बोली के बिस्तर पर झूठे खाने के बक्से को फेंकने के बाद सोशल मीडिया पर काफी बैकलैश फेस किया। बदले में, तबोली ने फोगट के एक्शन को भोजन के प्रति अपमानजनक कहा, एक ऐसा दृश्य जो कई दर्शकों द्वारा गूँज रहा था। कुछ समय बाद, वह फिर से खबरों में थीं जब उन्हें प्रतियोगी रुबीना दिलैक को गाली देते हुए देखा गया था। रुबीना के साथ उनकी बहस ने फिर से सोशल मीडिया पर फोगट को बैकलैश का सामना करने के लिए मजबूर किया।