CBSE Datesheet 2023: CBSE ने की 10वीं और 12वीं बोर्ड एग्जाम की डेट शीट जारी

CBSE Datesheet 2023: सीबीएसई ने की 10वीं और 12वीं बोर्ड एग्जाम की डेट शीट जारी। गुरुवार को सीबीएसई ने अपनी 10वीं और 12वीं की डेटशीट का ऐलान कर दिया है। आइए जानते हैं पूरी खबर आज के इस न्यूज़ ब्लॉग में-

author-image
Vaishali Garg
New Update
CBSE Datesheet 2023

CBSE Datesheet 2023

CBSE Datesheet 2023: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 29 दिसंबर को 2023 की बोर्ड परीक्षाओं (Board Exam) की डेट शीट जारी कर दी। कक्षा दसवीं और बारहवीं की पूरी डेट शीट अब ऑफिशियल सीबीएसई वेबसाइट - cbse.gov.in पर उपलब्ध है।

CBSE board exam time table 2023 

Advertisment

15 फरवरी 2023 से 21 मार्च 2023 तब चलेंगी कक्षा दसवीं की परीक्षा

ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक, कक्षा 10 के लिए सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2023 (class 10th board exam date 2023) 15 फरवरी 2023 से शुरू होगी और 21 मार्च 2023 को समाप्त होगी।

CBSE Datesheet 2023: 15 फरवरी 2023 से 5 अप्रैल तक चलेंगी कक्षा 12वीं की बोर्ड एग्जाम की परीक्षा

Advertisment

कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा (class 12th board exam date 2023) 15 फरवरी 2023 और 5 अप्रैल 2023 के बीच होगी। 10:30 बजे शुरू होगा। अधिकांश परीक्षाएं तीन घंटे की अवधि की होंगी और दोपहर 1:30 बजे समाप्त होंगी, जबकि कुछ दो घंटे की अवधि की होंगी और दोपहर 12:30 बजे समाप्त होंगी।

आपको बता दें 2022 के विपरीत जब परीक्षा दो भागों में आयोजित की गई थी, सीबीएसई अब एकल बोर्ड परीक्षा आयोजित करेगा। पहले यह घोषणा की गई थी कि चल रहे शैक्षणिक सत्र (2022-23) के लिए बोर्ड परीक्षाएं (Board Exams) फरवरी 2023 में आयोजित की जाएंगी। साथ ही परीक्षाएं अब 100 प्रतिशत पाठ्यक्रम पर आयोजित की जाएंगी, जैसे कि पूर्व-महामारी के वर्षों में की जाती थीं।

Advertisment

CBSE बोर्ड की 22 जुलाई की Press release में कहा गया है, "दुनिया भर में COVID महामारी के कम होते प्रभाव को देखते हुए बोर्ड ने 15 फरवरीb2023 से 5 अप्रैल 2023 परीक्षाएं आयोजित करने का निर्णय लिया है।"  

पिछले साल  कक्षा 10 और 12 के लिए सीबीएसई परिणाम जुलाई में घोषित किए गए थे, जहां कक्षा 12 में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 92.71 प्रतिशत दर्ज किया गया था, और 94.40 प्रतिशत छात्र कक्षा 10 की परीक्षा उत्तीर्ण करने में सफल रहे।

CBSE press release Board Exams CBSE Datesheet 2023 class 12th board exam date 2023 CBSE board exam time table 2023 class 10th board exam date 2023