Advertisment

"कसौटी जिंदगी की" के एक्टर प्राचीन चौहान छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार

author-image
Swati Bundela
New Update
पिछले महीने ही पर्ल वी पुरी पर बलात्कार का आरोप लगा था, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया गया था। यह मामला चल ही रहा था कि एक और चौका देने वाला मामला सामने आया है। जिसने टीवी सीरियल इंडस्ट्री में हंगामा खड़ा कर दिया है। एकता कपूर का पॉपुलर शो कसौटी जिंदगी की सीजन वन से डेब्यू करने वाले एक्टर प्राचीन चौहान पर लड़की के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। उन्हें इस आरोप में गिरफ्तार भी कर लिया गया है। प्राचीन पर छेड़छाड़ आरोप

Advertisment

छेड़छाड़ के आरोप में हुए गिरफ्तार



"कसौटी जिंदगी की" के एक्टर प्राचीन चौहान को छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता ने कथित आरोपी के खिलाफ मलाड ईस्ट पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाया है। टेली चक्कर के रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने लड़की के शिकायत के मुताबिक चौहान पर आईपीसी की धारा 354, 342, 323 और 506(2) पर मामला दर्ज किया है। इसके अलावा पुलिस में इस मामले की पूरी जांच करना भी शुरू कर दी है। उनके गिरफ्तार होने से इंडस्ट्री में उनके चाहने वाले और फैंस को बहुत बड़ा झटका लगा है।
Advertisment


टीवी इंडस्ट्री के लोगों ने नहीं दिया बयान



प्राचीन के टीवी इंडस्ट्री में कई
Advertisment
दोस्त रह चुके हैं, लेकिन इस मामले को लेकर कोई बयान देने के लिए सामने नहीं आ रहा है। इसके अलावा किसी ने इस मामले पर टिप्पणी भी नहीं की है।

टीवी इंडस्ट्री में करियर की शुरुआत

Advertisment


प्राचीन चौहान एक्टिंग के साथ मॉडलिंग भी कर चुके हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत "कसौटी जिंदगी की" से किया था। उन्होंने के सीरियल में सुब्रतो बासु का किरदार निभाया था। जिसे फैंस ने काफी पसंद भी किया था। इसके अलावा उन्होंने सिंदूर तेरे नाम का, कुछ झुकी पलकें, सात फेरे और माता पिता के पैरों में स्वर्ग जेसी टीवी सीरियल में देख चुके हैं। वही वह शिटी आइडियाज ट्रेंडिंग में भी दिखेंगे।



प्राचीन पर छेड़छाड़ आरोप
एंटरटेनमेंट न्यूज़
Advertisment