MP News: सीएम शिवराज सिंह चौहान ने की लाडली बहना सेना की घोषणा

सुरक्षा | न्यूज़: मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने राज्य में लाडली बहना सेना बनाने की घोषणा की है। राज्य में पहले से ही लाडली बहना योजना चल रही है।

author-image
Prabha Joshi
New Update
शिवराज सिंह चौहान

सीएम शिवराज सिंह चौहान (फाइल फोटो)

MP News: सीएम शिवराज सिंह चौहान ने की लाडली बहना सेना की घोषणा मध्यप्रदेश के भोपाल से एक खबर सामने आ रही है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान राज्य के लिए बहुत बड़ा काम करने जा रहे हैं। मध्य प्रदेश में लाडली बहना सेना का गठन होगा। ये बात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में आज नवसंवत्सर पर्व के दौरान हुए एक समारोह में कही। 

Advertisment

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में बनेगी सहायक

दरअसल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पहले ही राज्य में मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना लागू कर रखी है। इसी को आगे बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री ने इसी में एक कड़ी जोड़ दी है। लाडली बहना सेना बनाने से न केवल बेटियों के प्रति सुरक्षा बढ़ सकती है बल्कि ये राज्य को आगे बढ़ाने में भी सहायक होगी। 

हम लाडली बहना सेना हर गांव और हर वार्ड में गठित करेंगे। यह सेना लाड़ली बहना योजना का बेहतर क्रियान्वयन करने के साथ ही बहनों के साथ होने वाले अन्याय का भी विरोध करेगी। हम महिलाओं के राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध हैं। —शिवराज सिंह चौहान, सीएम, मध्य प्रदेश

इसके साथ ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कार्यक्रम के दौरान सरकार द्वारा चलाए जा रहे महिलाओं से जुड़े कार्यक्रमों का भी जिक्र किया। 

Advertisment

महिलाओं को राजनैतिक रूप से सशक्त करने के लिए स्थानीय निकाय के चुनावों में महिलाओं को 50% आरक्षण दिया। शासकीय शिक्षकों की भर्ती में भी बेटियों को 50% आरक्षण दिया। मैंने लाडली लक्ष्मी योजना बनाई ताकि बेटियां बोझ नहीं, वरदान बनें। मध्यप्रदेश की धरती पर जन्म लेने वाली अब हर बेटी लखपति होती है। मुख्यमंत्री बनते ही मैंने मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना बनाई और तय किया कि गरीब बेटियों की शादी सरकार करेगी। —शिवराज सिंह चौहान, सीएम, मध्य प्रदेश

ज्यादा दूर नहीं लोकसभा चुनाव

मालूम हो 2024 में देश में लोकसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में सभी पार्टियां अपना रिपोर्ट कार्ड अच्छा बनाने के लिए आए-दिन जी तोड़ मेहनत कर रही हैं। राज्य सरकारें अपनी योजनाओं को आगे बढ़ाने के साथ-साथ पार्टियों पर भी काम कर रही हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का ये कदम चुनाव को ध्यान में रखते हुए भी हो सकता है। 

हालांकि सरकारें हमेशा से ही इस तरह के बयान देती आ रही हैं। जमानी स्तर पर जिनका अलग ही परिणाम होता है। योजना तभी कारगर है जब वो सफल होते हुए दिखे। लाड़ली सेना किस तरह महिलाओं के लिए आगे आ रही है ये तो समय ही बताएगा।

Advertisment
MP News मध्य प्रदेश लाडली बहना सेना शिवराज सिंह चौहान