Advertisment

COVID-19 :भारत 18 दिनों में चार मिलियन टीकाकरण करने वाला सबसे तेज़ देश बना

author-image
Swati Bundela
New Update
भारत में 16 जनवरी 2021 को दुनिया का सबसे बड़ा COVID-19 टीकाकरण अभियान शुरू होने में केवल 18 दिन रह गए हैं। यूनियन हैल्थ मिनिस्ट्री ने आज अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कुछ अच्छी खबर शेयर की। उन्होंने कहा, भारत ने चार मिलियन लोगों का COVID-19 टीकाकरण किया यानि, भारत 18 दिनों में 4 मिलियन COVID-19 टीकाकरण करने वाला सबसे तेज़ देश बन गया हैं।

Advertisment


https://twitter.com/MoHFW_INDIA/status/1356901255453442048?s=20



मंत्रालय ने इस बात पर भी ज़ोर दिया कि पूरे देश में बुधवार सुबह तक 41 लाख से अधिक लाभार्थियों (beneficiaries) को टीका लगाया गया है। वैक्सीन डोज़ की संख्या के संबंध में भारत टॉप 5 देशों में शामिल है।
Advertisment


भारत का रिकवरी रेट 97.08% है



देश के 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 24 घंटे के समय में COVID-19 के कारण ज़ीरो मौतें हुई हैं। इसमें अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, गोवा, सिक्किम आदि राज्य शामिल हैं। भारत एक्टिव केसेस की संख्या में भी बड़ी गिरावट हासिल करने में सफल रहा है। देश में वर्तमान में 1,60,057 से अधिक एक्टिव केसेस हैं जो कि रिपोर्ट किए गए एक्टिव केसेस की कुल राशि का सिर्फ 1.49 प्रतिशत हैं।
Advertisment


देश का COVID-19 रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है और अब यह 97.08 प्रतिशत हैं। इसके अलावा, देश ने बुधवार को सिर्फ़ 11,039 नए मामले दर्ज किए। यह पिछले सात महीनों में सबसे कम आंकड़ा हैं।


Oxford-Astrazeneca के कोविशिल्ड (Covishield) और भारत बायोटेक के कोवाक्सिन (Covaxin) नाम के दो टीकों को वर्तमान में भारत में इस्तेमाल किया जा रहा हैं। इस अभियान की शुरुआत फ्रंटलाइन हैल्थ वर्कर्स के टीकाकरण से हुई। दूसरी केटेगरी में विभिन्न हैल्थ कॉम्प्लीकेशन्स से पीड़ित 50 वर्ष से अधिक आयु के लोग भी शामिल थे।
Advertisment




भारत में, COVID-19 टीकाकरण ने ड्राइव शुरू होने के छह दिनों में 1 मिलियन डोज़ देने में सफ़ल रहे हैं। सरकार पहले अभियान में 30 करोड़ लोगों का टीकाकरण करने की योजना बना रही है।अबतक भारत ने चार मिलियन लोगों का COVID-19 टीकाकरण किया।बायोटेक ने पहले एक फैक्ट शीट जारी की थी जिसमें उन्होंने बताया था कि अब कौन-कौन वैक्सीन शॉट नहीं ले सकता है।
भारत ने चार मिलियन लोगों का COVID-19 टीकाकरण किया
Advertisment