Advertisment

Rajasthan Crime News: दलित महिला के साथ दुष्कर्म कर किया आग के हवाले

न्यूज़: राजस्थान के बाड़मेर में एक दलित महिला को पड़ोस के ही शकूर नाम के व्यक्ति ने दुष्कर्म कर आग के हवाले कर दिया। महिला को अस्पताल भर्ती कराया गया। महिला 40 फीसदी जल गई है।

author-image
Prabha Joshi
08 Apr 2023
Rajasthan Crime News: दलित महिला के साथ दुष्कर्म कर किया आग के हवाले

राजस्थान में एक दलित महिला का दुष्कर्म कर किया आग के हवाले

Rajasthan Crime News: राजस्थान से एक भयावह खबर सामने आ रही है। राजस्थान के बाड़मेर जिले में एक दलित महिला के साथ पहले दुष्कर्म किया, फिर उसे जिंदा जलाने का प्रयास किया गया। स्थानीय पुलिस के अनुसार घटना को गुरुवार को अंजाम दिया गया।

Advertisment

मालूम हो अकसर महिलाओं के साथ इस तरह के हिंसा भरे मामले सामने आते रहे हैं। ये घटना कथित तौर पर दलित महिला के साथ की गई है। 

क्या है मामला 

मामले के अनुसार घटना राजस्थान के बाड़मेर जिले की है। पुलिस की मानें तो यहां एक दलित महिला के साथ पड़ौस के ही एक व्यक्ति ने दुष्कर्म किया। आरोपी व्यक्ति का नाम शकूर है। पुलिस की मानें तो आरोपी व्यक्ति शकूर ने पहले दलित महिला के साथ दुष्कर्म किया और फिर उस पर आग लगाकर मारने की कोशिश की। आरोपी व्यक्ति शकूर ने इसके लिए महिला के शरीर पर पहले कैमिकल डाला और फिर आग लगा दी। पुलिस की मानें तो महिला 40 फीसदी जल चुकी है। महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जोधपुर के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Advertisment

क्या रहा ऐक्शन

पुलिस अधिकारी की मानें तो आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। मामले को देखते हुए आरोपी व्यक्ति शकूर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत धाराएं लगाई गईं हैं। वहीं आगे की जांच चल रही है।

बता दें देशभर में दलितों के साथ होने वाले मामले थम नहीं रहे हैं। पहले ही ऐसे बहुत से मामले सामने आते रहे हैं जिसमें दलित महिलाओं और साथ ही पुरुषों के साथ भी जघन्य अपराध देखे गए हैं। इसके खिलाफ बड़ी कार्रवाई भी कोई सामने नहीं आई है। 

एक रिपोर्ट के अनुसार साल 2020 में दलित महिलाओं के साथ रेप से जुड़े मामले 3,372 सामने आए जिनमें 2,959 मामलों पर चार्चशीट जारी की गई। वहीं सिर्फ 225 मामलों में ही आरोपियों को सजा सुनाई गई। इसके साथ ही इससे पहले के वर्षों का भी आंकड़ा कोई कम नहीं। 2019 में दलित महिलाओं पर रेप के मामले 3,486 दर्ज किए गए जिसमें सबसे ज्यादा 554 मामले राजस्थान से सामने आए, 537 उत्तर प्रदेश से और 510 मध्य प्रदेश से रहे। इस तरह के आंकड़े पुलिस-प्रशासन और न्याय व्यवस्था दोनों पर सवाल खड़े करते हैं।

Advertisment
Advertisment