Advertisment

Datia Rape Case: 21 साल की लड़की को कॉलेज के बाहर से उठाकर उसका रेप किया गया

author-image
Swati Bundela
New Update
Datia Rape Case - यह मामला मध्य प्रदेश के दतिया का है जहाँ एक 21 साल की लड़की को उसके कॉलेज के बाहर से किडनैप कर लिया गया था। इसका कॉलेज इंदरगढ़ में था और इस लड़की को किडनैप करने के बाद दतिया ले जाया गया था। यह मामले सामने जब आया तब लड़की के परिवार वालों से लड़की पर ज़ोर डालकर पूरी बात का पता लगाया।

Advertisment

Datia Rape Case: 21 साल की लड़की को कॉलेज के बाहर से उठाकर उसका रेप किया गया



1 अक्टूबर को यह लड़की अपने भाई के साथ कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए इंदरगढ़ दतिया आयी थी। यह लड़की कॉलेज के गेट के बाहर थी जब इसको किडनैप किया गया। लड़की का कहना है कि एक सफ़ेद कलर की गाडी में जबरजस्ती किडनैप कर के ले जाया गया था और फिर दतिया जाकर इसका रेप किया गया था।

Advertisment


रेप करने वालों के नाम रतन, पिंकी और कल्ला है। जिस जगह पर इस लड़की को जाया गया था वो जगह इसके कॉलेज से 30 किलोमीटर दूर थी। इस लड़की को वहां ले जाकर एक कमरे में लॉक कर दिया गया था और वहीँ पर 24 घण्टे तक लॉक रखा था। इसके बाद इन्होंने इस लड़की का बारी बारी से रेप किया और फिर अगले दिन इंदरगढ़ के कोदर सर्कार टेम्पल में छोड़ दिया था ।



लड़की ने गव्हर जाने के बाद भी किसी को सच्चाई नहीं बताई थी क्योंकि उसके ऊपर प्रेशर था और उसको डरा धमका दिया गया था। लड़की जब घर पहुंची तब उसके घर वालों को कुछ गड़बड़ लगी और फिर उन्होंने छानबीन की और सच का पता लगाया।



इसके बाद इस लड़की के घर वालों ने मुजरिमों के खिलाफ कम्प्लेन फाइल की थी और अब पुलिस इस केस में इन्वेस्टीगेशन कर रही है। लड़की ने बताया कि इन लोगों ने उसका फ़ोन भी छीन लिया था और उसको जान से मारने की धमकी दे कर डरा दिया था। इससे पहले भी MP के शहड़ोल में एक 14 साल की लड़की का रेप किया गया था। यह लड़की गूंगी और भहरी थी। यह मामला जब सामने आया जब लड़की की फोटो वीडियो सभी जगह वायरल हुईं और उसके पिता ने देखलीं थीं।
न्यूज़
Advertisment