Advertisment

Pregnancy Announcement: दीपिका और रणवीर बनने वाले हैं पेरेंट्स

भारत के मशहूर बॉलीवुड कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जल्दी ही बनने वाले है माँ-बाप। दोनों ने एक कंबाइंड पोस्ट में किया इंस्टग्राम पर अनाउंसमेंट। पावर कपल दीपिका और रणवीर के घर में अब जल्दी ही नन्हें सी जान की किलकारियां गूंजने को है।

author-image
Ayushi Jha
New Update
Deepika and ranveer

(Image source: iDiva)

Deepika And Ranveer Announce Pregnancy: भारत के मशहूर बॉलीवुड कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जल्दी ही बनने वाले है माँ-बाप। दोनों ने एक कंबाइंड पोस्ट में किया इंस्टग्राम पर अनाउंसमेंट। कईं हफ़्तों से मीडिया और पापारात्सी से यह अफवाएं आ रही कि दीपिका हो सकती है प्रेग्नेंट, को अब मिलगया है एक कंक्रीट जवाब। फैंस बेहद खुश और उत्सुक हैं। पावर कपल दीपिका और रणवीर के घर में अब जल्दी ही नन्हें सी जान की किलकारियां गूंजने को है। बड़े सेलिब्रिटीज और इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर्स भी उन्हें दे रहें हैं बधाइयां।

Advertisment

दीपिका और रणवीर बनने वाले हैं पेरेंट्स

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने आज सुबह इंस्टाग्राम पर अपने प्रेगनेंसी की अनाउंसमेंट की। एक कंबाइंड पोस्ट डालते हुए उन्होंने जिसमे उनके नाम और बच्चे का ड्यू महीना "September,2024" लिख कर अपनी ख़ुशी की खबर अपने फैंस और दुनिया को दी। कैप्शन में "🙏🏽🧿🙏🏽" के साथ उन्होंने अपने पोस्ट पर ज़ाहिर की अपनी ख़ुशी और उन्हें प्रोटेक्ट करने को ईविल ऑय। बड़े सेलिब्रिटीज ने भी दी बधाइयां दोनों to-be-parents को। 

रणवीर और दीपिका की शादी को 6 साल होने को हैं। उनकी शादी 14 नवंबर, 2018 को इटली शहर में हुई थी। इन्होने एकदूसरे को उससे पहले 6 साल और डेट किया था जहाँ 2015 में इन्होने से चुपके से सगाई कर ली थी। यह बात इन्होने कॉफ़ी विथ करण के सीजन 8 में रिवील की। ये दोनों एकदूसरे से संजय लीला भंसाली के फिल्म राम लीला के सेट पर मिले थे और वहीँ से उन्हें एक दूसरे से प्यार हो गया था। दोनों काफी कपल गोल्स वाले अपीयरेंस करते रहते हैं। 

दीपिका को आखिरी बार परदे पर फाइटर मूवी में देखा गया था ऋतिक रोशन और अनिल कपूर के साथ। 2024 में उनका सिंघम के फ्रैंचाइज़ में होने वाला है डेब्यू, अजय देवगन के साथ कॉप की तरह। रणवीर सिंह भी डॉन 3 में शाहरुख़ खान को रिप्लेस करके आनेवले हैं जल्द पर्दों पर। 

बॉलीवुड
Advertisment