Advertisment

Delhi Weekend Curfew: दिल्ली में लगा वीकेंड कर्फ्यू, प्राइवेट ऑफिसेस में हुई 50% स्टाफ लिमिट

author-image
Swati Bundela
New Update



Advertisment

Delhi Weekend Curfew: दिल्ली की डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी ने आज कोरोना को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। इन्होंने घोषणा की कि दिल्ली में अब वीकेंड पर लॉकडाउन रहेगा जैसे कि पहले हुआ करता था। इसके अलावा सरकारी ऑफिसेस के स्टाफ वापस से घर से काम करेंगे, वहीँ प्राइवेट ऑफिसेस में स्टाफ की लिमिट 50 % कर दी है।

दिल्ली में क्या हैं कोरोना के नए रूल्स?

यह सारे रेस्ट्रिक्शन कोरोना के बढ़ते केसेस को कण्ट्रोल करने के लिए किया गया है। इन्होंने कहा कि कई ऑफिसेस को अपना काम वापस वर्क फ्रॉम होम से मैनेज करना होगा। इसके अलावा दिल्ली के बस और मेट्रो तो पूरी क्षमता में ही चलेंगी। दिल्ली के स्कूल को बच्चों की वैक्सीनेशन पर ध्यान देने के लिए कहा गया है। 

Advertisment

दिल्ली में कुछ समय पहले रात का कर्फ्यू लगा दिया था जिसका टाइम है रात को 10 बजे से सुबह 5 बजे तक का। अब दिल्ली में सैटरडे संडे को दिन और रात में फुल लॉकडाउन रहेगा। कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन के मामले 1900 के पास पहुंच गए हैं एक महीने के अंदर। इन केसेस में से 50 % मामले दिल्ली और मुंबई के मिलाकर हैं।

अरविन्द केजरीवाल ने कोरोना होने पर क्या ट्वीट किया?

आज ही दिल्ली के चीफ मिनिस्टर अरविन्द केजरीवाल ने बताया कि वो कोरोना के लिए पॉजिटिव टेस्ट किये हैं। अरविंद केजरीवाल ने आज सुबह ट्वीट किया, कि उन्होंने कोविड के लिए पॉजिटिव टेस्टेड किया है, और खुद को घर पर आइसोलेट कर लिया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री, जिन्होंने पिछले तीन दिनों में उत्तर प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड में चुनाव प्रचार के लिए बड़े पैमाने पर रैलियों को संबोधित किया, ने कहा, कि उनमें “हल्के लक्षण” थे।

Advertisment

मुख्यमंत्री ने पोस्ट किया, “मैंने कोविड के लिए पॉजिटिव टेस्टेड किया है। हल्के लक्षण। घर पर खुद को आइसोलेट कर लिया है। जो पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं, कृपया खुद को अलग करें और अपना टेस्ट करवाएं।

दिल्ली ने सोमवार को 24 घंटों में 4,099 नए मामलों के साथ पाजिटिविटी में बढ़ोतरी दर्ज की है। एक ऑफिसियल बयान के मुताबिक, दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट 6.46 परसेंट है। 6,288 COVID-19 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। सोमवार को, दिल्ली ने भी एक कोविड की मौत दर्ज की।

 



न्यूज़
Advertisment