Advertisment

धनतेरस से भाईदूज तक, जानिए कब हैं दिवाली के पांच दिनों के त्यौहार

दिवाली हर वर्ष कार्तिक मास की अमावस्या को मनाई जाती है। यह त्यौहार आमतौर पर 5 दिनों का होता है जिसमे अलग-अलग दिन अलग-अलग त्यौहार मनाये जाते हैं। यह त्योहार धनतेरस से शुरू होता है और भाईदूज के साथ समाप्त होता है।

author-image
Priya Singh
New Update
Diwali 2023(Freepik)

Dhanteras To Bhaidooj Know When Are The Five Days Of Diwali Festivals (Image Credit - Freepik)

Dhanteras To Bhaidooj Know When Are The Five Days Of Diwali Festivals: दिवाली हर वर्ष कार्तिक मास की अमावस्या को मनाई जाती है। यह त्यौहार आमतौर पर 5 दिनों का होता है जिसमे अलग-अलग दिन अलग-अलग त्यौहार मनाये जाते हैं। दिवाली पर माँ लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है साथ ही अन्य दिनों के दौरान अलग-अलग आयोजन किये जाते हैं। इन पांच दिनों के दौरान पहले दिन धनतेरस, दूसरे दिन नरक चतुर्दशी, तीसरे दिन दीपावली, चौथे दिन गोवर्धन पूजा और पांचवे दिन भाई दूज का त्यौहार मनाया जाता है। दिवाली देश का सबसे बड़ा त्यौहार माना जाता है। इसे बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाता है। यह त्योहार धनतेरस से शुरू होता है और भाईदूज के साथ समाप्त होता है।

Advertisment

धनतेरस से भाईदूज तक, जानिए कब हैं दिवाली के पांच दिनों के त्यौहार

1. धनतेरस Dhanteras 2023

धनतेरस दिवाली त्योहार की शुरुआत का प्रतीक है। यह हिंदू महीने कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष के 13वें दिन पड़ता है। इस दिन लोग भगवान धन्वंतरि और देवी लक्ष्मी की पूजा करते हैं। धनतेरस आमतौर पर दिवाली से 2 दिन पहले होता है। इस वर्ष यह त्यौहार 10 नवम्बर को मनाया जायेगा। 

Advertisment

2. नरक चतुर्दशी या छोटी दिवाली Narak Chaturdashi 2023

नरक चतुर्दशी, जिसे छोटी दिवाली भी कहा जाता है कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष के 14वें दिन आती है। यह वह दिन है जब भगवान कृष्ण ने राक्षस नरकासुर को हराया था। इस दिन को लोग दीये जलाकर और पटाखे फोड़कर मनाते हैं। इस वर्ष यह त्यौहार 11 नवम्बर को मनाया जायेगा। 

3. दिवाली Diwali 2023 

Advertisment

दिवाली त्योहार का मुख्य दिन दिवाली कार्तिक मास में कृष्ण पक्ष के 15वें यानी की अमावस्या के दिन पड़ता है। यह वह दिन है जब भगवान राम राक्षस राजा रावण को हराने के बाद अयोध्या लौटे थे। लोग अपने घरों को तेल के दीयों से सजाकर, मोमबत्तियाँ जलाकर, मिठाइयों का आदान-प्रदान करके दिवाली मनाते हैं। आतिशबाजी भी दिवाली का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस वर्ष दीपावली 12 नवम्बर को मनाई जाएगी। 

4. गोवर्धन पूजा Govardhan Pooja 2023

गोवर्धन पूजा, जिसे अन्नकूट पूजा के नाम से भी जाना जाता है, कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष के पहले दिन मनाई जाती है। यह वह दिन है जब भगवान कृष्ण ने वृन्दावन के लोगों को भगवान इंद्र के प्रकोप से बचाने के लिए गोवर्धन पर्वत उठाया था। इस वर्ष यह त्यौहार 14 नवम्बर को मनाया जाएगा। 

5. भाईदूज Bhaidooj 2023

भाईदूज कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष के दूसरे दिन मनाया जाता है। यह भाई-बहन के रिश्ते को समर्पित दिन है। बहनें अपने भाइयों की सलामती और लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करती हैं और उनके माथे पर तिलक लगाती हैं। बदले में भाई अपनी बहनों को उपहार देते हैं। इस वर्ष भाई दूज का त्यौहार 15 नवम्बर को मनाया जायेगा।

Diwali 2023 Govardhan Pooja 2023 Bhaidooj 2023 Dhanteras 2023
Advertisment