Viral News: फ्लाइट में नशे में धुत शख्स ने महिला यात्री पर किया पेशाब

एक फ्लाइट में नशे में धुत शख्स ने महिला यात्री पर किया पेशाब। महिला ने केबिन क्रू को बताया और उन्हें यह सूचित किया कि कपड़े जूते और बैठ पेशाब से भीग गए हैं। जाने इस घटना के बारे में पूरी खबर आज के न्यूज़ ब्लॉग में-

author-image
Vaishali Garg
New Update
Airoplane

Drunk Man Urinates On Woman Passenge

Viral News: 26 नवंबर 2022 को न्यूयॉर्क संयुक्त राज्य अमेरिका से दिल्ली आ रही एक फ्लाइट पर एक नशे में धुत व्यक्ति ने एक महिला यात्री पर पेशाब कर दिया। एयरलाइन एयर इंडिया ने इस खबर के संबंध में एक पुलिस शिकायत दर्ज की और एक आंतरिक समिति का भी गठन किया जिसने सिफारिश की है कि पुरुष यात्री को नो फ्लाइट लिस्ट में रखा जाए।

Advertisment

Directorate General of Civil Aviation (DGCA) ने एयरलाइन से घटना की रिपोर्ट मांगी है और यह कहा है कि यह लापरवाही पाए जाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही करेंगे।

Drunk Man Urinates On Woman Passenge

यह घटना फ्लाइट में लंच के बाद नशे में धुत यात्री ने कथित तौर पर अपनी पेंट की जिप खोली और फ्लाइट में बिजनेस क्लास में 70 वर्षीय एक महिला पैसेंजर पर पेशाब कर दिया। लंच के बाद जैसे ही रोशनी कम हुई लोगों ने लोगों को अहसास हुआ कि क्या हो रहा है। पेशाब करने के बाद आदमी ने खुद को उजागर करना जारी रखा और तभी अन्य पैसेंजर में उसे जाने के लिए कहा और उसके बाद वह चला गया।

महिला ने केबिन क्रू को बताया और उन्हें यह सूचित किया कि कपड़े जूते और बैठ पेशाब से भीग गए हैं, केबिन क्रू ने उसे कपड़े और चप्पलें दी और उसे सीट पर लौटने के लिए कहा।

Advertisment

यात्री कथित तौर पर अपने कार्यों के लिए बिना किसी प्रतिक्रिया का सामना किए चला गया। महिला द्वारा टाटा ग्रुप के अध्यक्ष एंड चंद्रशेखर को लिखे जाने के बाद कार्यवाही की गई। महिला ने पत्र में लिखा है "केबिन क्रु बहुत संवेदनशील और दर्दनाक स्थिति के प्रबंधन में सक्रिय नहीं था, मुझे पूरे समय अपने लिए वकालत करनी पड़ी।

कैबिन क्रू ने कहा महिला यात्री ने एयरलाइन के शौचालय में खुद को साफ किया और उन्हें बदलने के लिए पजामा और चप्पले दिया गया। महिला ने आरोप लगाया कि "सीट पर बैठने के लिए कहा गया 1 घंटे बाद, और पैसेंजर ने वहां पर चादर वगैरह डाल दी थी लेकिन फिर भी पेशाब की बदबू आ रही थी।"

महिला ने पत्र में लिखा कि "2 घंटे बाद उसे दूसरे 2 सीट दी गई जहां बाकी फ्लाइट के लिए वह बैठी"।  एक वरिष्ठ एयरलाइन कमांडर ने कहा कि क्या बिल्कुल को कंपनी की प्रक्रियाओं का पालन करना चाहिए था और "अनियंत्रित यात्री को अलग करना चाहिए और उसे लैंडिंग पर सुरक्षा के लिए सौंप देना चाहिए।"

News Woman Passenge Man Urinates On Woman Passenge viral news