/hindi/media/media_files/2025/02/17/rBJolJwCjp5fRAncTcxi.png)
Photograph: file image
30 सितंबर 2025 को 4.7 की तीव्रता के साथ म्यांमार में भूकंप आया, जिसका असर भारत के North-East राज्यों जैसे असम, मणिपुर और नागालैंड पर भी महसूस किया गया। दरअसल यह घटना आज सुबह की हैं पर इसकी चेतावनी नई नहीं, आज से 3 दिन पहले 27सितंबर 2025 को भारत के एक और पड़ोसी देश बांगलादेश में 3.5 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए।
भारत के पड़ोसी देश म्यांमार में आए भूकंप का असर भारत पर भी
National Center for Seismology के अनुसार, यह झटके सुबह 6:10(IST) पर म्यांमार में महसूस किए गए। जिसका सेंटर मणिपुर से south-east में 27 किलोमीटर दूर उखरूल में जमीन के 15 किलोमीटर रहा। यह क्षेत्र 180km SSE वोखा, नागालैंड से और चमफाई, मिजोरम के 182KM NE से वहीँ 182 km SSE नागालैंड के दिमापुर की सूरी से महसूस किया गया।
म्यांमार में भूकंप(Earthquake) की घटना नई नहीं, हाल ही में मार्च में भी भयानक भूकंप के प्रभाव म्यांमार पर देखे गए, यूं तो आज जन-हानि की सूचना सामने नहीं आई, पर यह खतरे की घंटी हैं कि क्या भारत के पड़ोसी देश म्यांमार, बांगलादेश और भारत के north-east राज्य भूकंप से सुरक्षित हैं?
EQ of M: 4.7, On: 30/09/2025 06:10:01 IST, Lat: 24.73 N, Long: 94.63 E, Depth: 15 Km, Location: Myanmar.
— National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) September 30, 2025
For more information Download the BhooKamp App https://t.co/5gCOtjcVGs@DrJitendraSingh@OfficeOfDrJS@Ravi_MoES@Dr_Mishra1966@ndmaindiapic.twitter.com/a9NPFppDYI
भूकंप के कारण
म्यांमार में भूकंप का कारण Sagaing Fault हैं, जो एक लंबी भ्रंश रेखा है, जहां इंडियन प्लेट और वर्मा प्लेट के बीच टेक्टोनिक गतिबिधियाँ होती हैं। इन टेक्टोनिक प्लेटों में खिसकने और टकराने के कारण पृथ्वी के अंदर तनाव जमा होता हैं, जो अचानक मुक्त होने पर भूकंप के रूप में आता हैं। यह भ्रंश रेखा 1200 किमी से अधिक लंबी हैं और म्यांमार के सबसे भूकंपीय रूप से active क्षेत्रों में से एक हैं।
पृथ्वी की बाहरी परत कई बड़ी टेक्टोनिक प्लेटों से बनी है, जो एक semi-liquid परत पर तैरती हैं। ये प्लेटें हमेशा धीरे धीरे गति करती हैं, लेकिन एक दूसरे के किनारों पर घर्षण के कारण अटक जातीं हैं। जब दबाब घर्षण से अधिक हो जाता हैं, तो प्लेटे अचनक खिसक जातीं हैं और भारी मात्रा में ऊर्जा निकलती हैं, जिससे भूकंप आता हैं। इसके अलावा भूकंप के कही कारण होते हैं। सबसे बड़ा कारण मानव की nature के साथ खनन और कुछ निर्माण करने की गतिविधियां हैं, जो भूकंप को तीव्र और प्रभावी बना देती हैं।