पुणे: 21 वर्षीय लड़का नाबालिग बहन को गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार

author-image
Swati Bundela
New Update
पुणे में बड़े भाई ने बहन को किया गर्भवती

जानिए क्या है पूरा मामला :


महाराष्ट्र के पुणे में एक 21 वर्षीय युवक ने दो महीने पहले अपनी नाबालिग बहन का यौन शोषण किया। सेक्सुअल असॉल्ट सर्वाइवर 12वीं कक्षा की 17 वर्षीय छात्रा है। उनके माता-पिता घर के पास एक छोटी सी दुकान चलाते हैं और उनके तीन बच्चे हैं। बीच वाला बेटा भी कॉलेज में पढ़ता है और शहर के कॉलेज हॉस्टल में रहता है।

लड़की की शिकायत के मुताबिक घटना 15 अप्रैल की रात की है। लड़की ने बताया कि दुर्व्यवहार उनके घर के लिविंग रूम में हुआ, जहां वे दोनों सो रहे थे, उसके बाद ये शोषण मई तक जारी रहा।

आरोपी लॉकडाउन के दौरान हॉस्टल से घर आया था


आरोपी मुंबई के एक कॉलेज हॉस्टल में रहता था। पुलिस के अनुसार, वह लॉकडाउन के दौरान घर आया और अपने माता-पिता के साथ उसी घर में रह रहा था। मामले की जांच कर रही assistant police inspector (API) नीता उबाले के अनुसार, वह लड़की का बड़ा भाई है और परिवार को घटना के बारे में तब पता चला जब लड़की ने पेट दर्द की शिकायत की और उसे डॉक्टर के पास ले के गए। डॉक्टर को पता चला कि वह लड़की गर्भवती है।

तब अस्पताल ने माता-पिता को उनकी बेटी के बारे में बताया और एक medico legal case दर्ज किया। इस बीच, माता-पिता ने लड़की से सवाल पूछना शुरू कर दिया और तभी उन्हें इस अपराध के बारे में पता चला।

POCSO एक्ट के तहत मामला हुआ दर्ज


शिकायत मिलने के बाद, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376, 506 के तहत धारा 4, 5 (जे) (2), 5 (एल), 8, और 12 के तहत Protection of Children from Sexual Offence (POCSO) एक्ट में मामला दर्ज किया। पुणे की एक स्थानीय अदालत ने पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस स्टेशन में उस व्यक्ति को छह दिनों की हिरासत में भेज दिया। बड़े भाई ने बहन को किया गर्भवती