Advertisment

Farmani Naaz कौन हैं? हर हर शम्भू की मुस्लिम सिंगर

author-image
Swati Bundela
New Update

हर हर शम्भू एक बहुत गाना है और यह हिन्दू भगवन शंकर जी के ऊपर गाया गया है। फ़रमानी को कई लोगों ने बहुत ज्यादा सपोर्ट दिखाया इनके सोशल मीडिया पर। कल यह कई न्यूज़ चैनल के इंटरव्यू में भी नज़र आयी थीं।  इसके खिलाफ मुस्लिम समाज के गुरु मौलाना ने फतवा जारी किया है क्योंकि मुस्लिम होकर इन्होंने एक हिन्दू गाना गाया है।  

Advertisment

फ़रमानी नाज़ ने 24 जुलाई को यूट्यूब पर अपना गाना अपलोड किया था।  इसके बाद इनकी काफी तारीफ हुई और लोगों को इनकी आवाज़ बेहद पसंद आयी। फ़िलहाल सावन का महीना चल रहा है।  इस महीने ने लोग शिव भगवन कि आराधना करते हैं और लोग हरिद्वार, गौमुख और गंगोत्री जाते हैं जिसे कांवड़ यात्रा भी कहा जाता है। यहाँ जाने के बाद लोग गंगा का पानी अपने घर में लेकर आते हैं और भगवान शिव को चढ़ाते हैं।  

फ़रमानी ने 2021 में इंडियन आइडल के 12वें सीजन में हिस्सा लिया था, जिसे छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा क्योंकि उनके बेटे का इलाज चल रहा था। वह अपनी खूबसूरत आवाज से फेमस हुईं और इंडियन आइडल और यूट्यूब के जरिए लोगों के बीच मशहूर हुईं। YouTube पर उसके 3.84 मिलियन से अधिक सब्स्काइबर हैं।

मौलवी  ने फ़रमानी से मांफी मांगने को कहा 

मौलवी मुफ्ती असद कासमी के अनुसार, इस्लाम संगीत और नृत्य पर प्रतिबंध लगाता है। उन्होंने दावा किया कि इस्लाम के तहत शरीयत में नाचने और गाने की अनुमति नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि नाज को अल्लाह से माफी मांगनी चाहिए। फरमानी नाज ने लोगों से उनके प्रदर्शन की आलोचना न करने को कहा है। उसने कहा कि सबसे पहले और सबसे महत्वपूर्ण, वह एक कलाकार है और इन प्रतिभाशाली कलाकारों का कोई धर्म नहीं होता है।

उसने कहा कि उसका उद्देश्य लोगों को उसकी खूबसूरत आवाज से मुस्कुराने की वजह देना है। वह कहती है की उसकी आवाज़ ईश्वर का आशीर्वाद है।

News
Advertisment