Advertisment

पायल रोहतगी के खिलाफ FIR: पायल रोहतगी पर क्यों हुई FIR दर्ज, जानिए वजह

author-image
Swati Bundela
New Update



Advertisment

पायल रोहतगी के खिलाफ FIR :  पायल रोहतगी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के बारे में की कुछ आपत्तिजनक टिप्पणियां। जिसके वजह से मुंबई में पायल के ऊपर FIR दर्ज हुई।

पायल रोहतगी हमेशा अपनी टिप्पणियों के कारण सुर्खियों में रहती है। पायल के हाली ही में की गई टिप्पणी के वजह से वो चर्चा का कारण बनी। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जिसमे महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू और कांग्रेस के बारे कुछ आपत्तिजनक टिप्पणी की है। जिसको देख कर पुणे जिला के कांग्रेस महासचिव संगीता तिवारी ने शिवाजी नगर थाने में अभिनेत्री पायल रोहतगी के खिलाफ FIR दर्ज की। पुलिस ने पायल रोहतगी और उसके साथ अन्य अज्ञात आरोपी के खिलाफ वीडियो बनाने को लेकर शिकायत दर्ज की है।

पायल रोहतगी के खिलाफ FIR दर्ज 

Advertisment

पायल रोहतगी के खिलाफ जो FIR दर्ज हुई उसके हिसाब से पायल ने ऐसा वीडियो बनाया जिसमे महात्मा गांधी , जवाहरलाल नेहरू का अपमान हो रहा है। इसके साथ पायल ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर सर्कुलेट किया जिसकी वजह से वीडियो को हर कोई देख सकता है।

विडियो में जिस तरह की टिप्पणियां की गई है उससे दो समुदाय में नफरत पैदा हो सकती है। ऐसे वीडियो को बनाने के लिए शिक्षा जरूरी है ऐसा कहा गया है।

पुणे की कांग्रेस महासचिव संगीता तिवारी ने वीडियो के खिलाफ पहले साइबर सेल में शिकायत दर्ज की जिसे साइबर सेल वालो ने शिवाजी नगर के पुलिस थाने में सौंप दिया।

Advertisment

पायल रोहतगी ने पहले भी जवाहरलाल नेहरू के परिवार पर आपत्ति जनक टिप्पणियां की थी। पायल सोशल मीडिया पर कई विवादास्पद वीडियो और पोस्ट डालती है, जिसकी वजह से वो सुर्खियों में नजर आती है। सती प्रथा का समर्थन करने पर भी पायल रोहतगी की आलोचना हुई थी। ऐसी आपत्तिजनक बातो की वजह से पायल को कई आलोचना का सामना करना पड़ता है फिर भी वो रुकती नहीं।









न्यूज़
Advertisment