Advertisment

सत्येंद्र त्यागी पर FIR : महिला से मारपीट के आरोप में घिरा ये प्रोड्यूसर कौन है ?

author-image
Swati Bundela
New Update
सत्येंद्र त्यागी पर FIR : बॉलीवुड फिल्म निर्माता और फाइनेंसर सत्येंद्र त्यागी (Satyendra Tyagi) पर एक महिला के साथ मारपीट और बच्चों के साथ दुर्व्यवहार का लगा आरोप। इस मामले में गाजियाबाद में मामला दर्ज किया गया है। शुक्रवार को मिली रिपोर्ट के अनुसार उसके खिलाफ नंदग्राम में FIR दर्ज की गई है। सत्येंद्र त्यागी कौन हैं

Advertisment

सत्येंद्र त्यागी पर FIR : फिल्म निर्माता के खिलाफ महिला से मारपीट, दुर्व्यवहार का मामला दर्ज



NDTV की एक रिपोर्ट के अनुसार, त्यागी गाजियाबाद में एक प्रॉपर्टी विवाद में शामिल है। त्यागी जहां रहता है, उस पर एक दीवार को अवैध रूप से गिराने का आरोप है। इसी मामले को लेकर उन्होंने एक महिला और बच्चों सहित विवादित स्थल पर मौजूद कुछ लोगों के साथ दुर्व्यवहार किया।

Advertisment


उनके खिलाफ शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया। हालांकि त्यागी ने हमले के सभी आरोपों से इनकार किया है। जमीन विवाद का मामला अभी कोर्ट में है।

सत्येंद्र त्यागी कौन हैं?

Advertisment


सत्येंद्र त्यागी फिल्म प्रोड्यूस करने और उसे फाइनेंस करने का काम करते है। त्यागी पहले तब चर्चा में थे जब 2016 में उन्होंने आरोप लगाया था कि कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा ने उन्हें पांच करोड़ रुपये का चूना लगाया था। उन्होंने डिसूजा के खिलाफ मामला दर्ज किया था, यह मामला अदालत में अभी चल रहा है। यह फिल्म प्रोड्यूस हिंदी फिल्मों सेहर (Sehar) और डीओए: डेथ ऑफ अमर (DOA: Death of Amar) के लिए सबसे ज्यादा जाने जाते हैं।



बॉलीवुड की नामी हस्ती शिल्पा शेट्टी के पति और बिज़नेसमेन राज कुंद्रा मुंबई पुलिस की हिरासत में है। ऐसा कहा जा रहा है कि इन्होने पोर्नोग्राफिक फिल्म्स बनाकर किसी एप के ज़रिए अपलोड कर रहे थे। कुंद्रा की गिरफ्तारी के फौरन बाद, मुंबई पुलिस कमिश्नर ने कहा कि फाॅर्स के पास बिज़नेसमैन के खिलाफ और मामले में एक प्रमुख साजिशकर्ता के रूप में उनके शामिल होने के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं।



इमेज क्रेडिट: इंडिया टुडे
एंटरटेनमेंट
Advertisment