Advertisment

टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी के खिलाफ FIR : COVID-19 नियमों का था किया उल्लंघन

author-image
Swati Bundela
New Update
मुंबई में टाइगर श्रॉफ, दिशा पटानी के खिलाफ FIR: खबरों के मुताबिक़ अभिनेत्री दिशा पटानी और टाइगर श्रॉफ के खिलाफ मुंबई में लॉकडाउन नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में कल रात मामला दर्ज किया गया है। ये कपल बिना किसी वैध कारण के ड्राइव के लिए बाहर गए थे।

Advertisment


दोनों को मंगलवार शाम बांद्रा बैंडस्टैंड में पेट्रॉलिंग ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने रोका। दोनों से पूछताछ करने के बाद, पुलिस को पता चला कि वे केवल ड्राइव के लिए निकले थे। मुंबई में लगे लॉकडाउन आदेश के मुताबिक़ अगर कोई व्यक्ति बिना किसी ज़रूरी काम से सार्वजनिक स्थान पर घूमता पाया जाता है तो उस पर FIR दर्ज की जा सकती है।



मुंबई पुलिस के एक सीनियर अधिकारी के अनुसार, उनके खिलाफ बुधवार को आईपीसी की धारा 188 (Disobedience to order duly promulgated by public servant) के तहत FIR दर्ज की गई है।
Advertisment




https://twitter.com/ANI/status/1400158988864425985?s=20

Advertisment

कई लोग नहीं कर रहे लॉकडाउन नियमो का पालन



मुंबई पुलिस ने 5 अप्रैल से 1 जून के बीच लॉकडाउन उल्लंघन के लिए 20,000 से अधिक लोगों के खिलाफ 19,000 से अधिक मामले दर्ज किए हैं। इनमें से अधिकांश मामले ऐसे लोगों के खिलाफ दर्ज किए गए हैं जो बिना कारण सार्वजनिक स्थान पर घूमते पाए गए, जबकि कई मामले मास्क नहीं पहनने और सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ लगाने वालों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अन्य सभी मामले गैर-जरूरी दुकानों, होटलों और लॉकडाउन नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ दर्ज किए गए हैं।

Advertisment

अन्य सेलेब्रिटीज़ ने भी तोड़े थे नियम



टाइगर और दिशा हालांकि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की पहली हस्तियां नहीं हैं जिन्हें COVID नियमों का पालन नहीं करने के लिए पुलिस का सामना करना पड़ा हो। मार्च में, अभिनेत्री गौहर खान को बृहन्मुंबई नगर निगम द्वारा शूटिंग के लिए पकड़ा गया था, जबकि वह COVID-19 पॉजिटिव थी।
Advertisment




इस बीच, बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय पर इस साल फरवरी में सार्वजनिक स्थान पर मास्क नहीं पहनने के लिए मामला दर्ज किया गया था। अभिनेता ने बाद में मुंबई पुलिस को यह एहसास दिलाने के लिए धन्यवाद दिया कि सुरक्षा हमेशा सबसे महत्वपूर्ण है। "सुरक्षित रहें, हेलमेट और मास्क पहनें," उन्होंने ट्वीट किया।



इमेज क्रेडिट: इंडिया टुडे टाइगर श्रॉफ दिशा पटानी के खिलाफ FIR
एंटरटेनमेंट टाइगर श्रॉफ दिशा पटानी के खिलाफ FIR
Advertisment