Advertisment

Condom: फ़्रांस में 25 साल से कम उम्र के लोगों के लिए कंडोम फ्री

फ्रांस प्रेसीडेंट युवाओं के साथ एक स्वास्थ्य बहस के दौरान घोषणा की कि 18 से 25 साल के लोगों के लिए मुफ्त में कंडोम उपलब्ध कराया जाएगा। आइए जानते हैं पूरी खबर आज के न्यूज़ ब्लॉग में-

author-image
Vaishali Garg
New Update
Condom

Condom

Condom: अनवांटेड प्रेग्नेंसी को रोकने और यौन संचारित संक्रमणों (STI) के प्रसार को कम करने के लिए फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने एक नया स्वास्थ्य उपाय शुरू किया। फ्रांस प्रेसीडेंट युवाओं के साथ एक स्वास्थ्य बहस के दौरान घोषणा की कि 18 से 25 साल के लोगों के लिए मुफ्त में कंडोम उपलब्ध कराया जाएगा।

Advertisment

8 दिसंबर को फ़्रांस के पॉइटियर्स की एक सिटी फॉनटेन-ले-कॉम्टे में युवा लोगों के स्वास्थ्य के लिए एक कार्यक्रम में, इमैनुएल मैक्रॉन ने कहा कि 18 से 25 साल के बच्चों के लिए कंडोम फ्री में फार्मेसियों में उपलब्ध होगा। युवाओं में अनवांटेड प्रेग्नेंसी को कम करना। उन्होंने कहा, "यह गर्भनिरोधक के लिए एक छोटी सी क्रांति है।"

France To Make Condoms Free

इस साल की शुरुआत में सरकार ने 26 वर्ष से कम उम्र की सभी महिलाओं के लिए मुफ्त बर्थ कंट्रोल की पेशकश भी की थी। इससे तीस लाख महिलाएं प्रभावित हो सकती थीं। सरकार ने यह फैसला यह कंफर्म करने के प्रयास में शुरू किया कि युवतियां गर्भनिरोधक से परहेज न करें क्योंकि वे इसे वहन नहीं कर सकतीं। 2018 में फ्रांसीसी सरकार ने भी डॉक्टर द्वारा निर्धारित कंडोम की कीमतों की प्रतिपूर्ति करना शुरू कर दिया था। अब जनवरी से 18-25 उम्र के लोगों के लिए कंडोम मुफ्त होंगे। फ्रांस में फार्मेसियों में सभी महिलाओं के लिए मुफ्त आपातकालीन बर्थ कंट्रोल भी शामिल है और 26 साल से कम उम्र के लोगों के लिए एचआईवी को छोड़कर डॉक्टर के पर्चे के बिना मुफ्त एसटीआई जांच भी शामिल है।

"फ्रांस में यौन शिक्षा के आसपास शैक्षिक चुनौतियां थीं। हम इस विषय में बहुत अच्छे नहीं हैं। वास्तविकता सिद्धांत से बहुत, बहुत अलग है।" मैक्रॉन ने कहा

2020 और 2021 में एसटीआई दरों में 30% की वृद्धि हुई है। युवाओं में क्लैमाइडिया और गोनोरिया जैसे एसटीआई में वृद्धि हुई है, खासकर 15 से 29 वर्ष की आयु के पुरुषों में।  2017 और 2019 के बीच, राष्ट्रीय डेटा द्वारा 45% की वृद्धि दर्ज की गई थी। नए एचआईवी निदान की संख्या भी 2021 में लगभग 5,000 पर स्थिर हो गई है। शून्य नए एचआईवी संक्रमण और 2030 तक फ्रांस में एसटीआई का उन्मूलन मैक्रॉन का लक्ष्य रहा है क्योंकि इन मुद्दों को 'major public health problems' माना जाता है।

condom France To Make Condoms Free France
Advertisment