/hindi/media/media_files/2025/10/15/shethepeople-images-3-2025-10-15-13-10-19.png)
Photograph: (mintहिन्दी)
लोकप्रिय फोक सिंगर मैथिली ठाकुर ने 14 अक्टूबर 2025 को बिहार राजनीति की दुनिया में कदम रख दिया है। उन्होंने पटना में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को जॉइन किया। इस मौके पर उनके साथ बिहार के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जयस्वाल और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय भी मौजूद थे। आमतौर पर उन्हें उनकी सिंगिंग और फोक म्यूज़िक के लिए जाना जाता है। अब वे अपने करियर में आगे बढ़ते हुए राजनीति में कदम रख रही हैं और एक नए क्षेत्र में खुद को साबित करने की कोशिश करेंगी।
संगीत से राजनीति तक: मैथिली ठाकुर की BJP में एंट्री और अलीनगर की टिकट की संभावना
अलीनगर सीट और चुनावी संभावनाएँ
मैथिली ठाकुर की एंट्री से बिहार चुनाव में हलचल बढ़ गई है और उनके फैन्स के बीच भी उत्साह देखा जा सकता है। सूत्रों के अनुसार, संभावना है कि मैथिली अलीनगर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकती हैं। पार्टी उन्हें अलीनगर से उम्मीदवार बनाने पर विचार कर रही है, जो चुनाव में BJP की संभावनाओं को और मजबूत कर सकता है।
उनके इस फैसले के पीछे कारण बताया जा रहा है कि उनका यूथ और मिडल क्लास में लोकप्रिय होना पार्टी के लिए रणनीतिक फायदेमंद साबित हो सकता है। सोशल मीडिया पर उनके मजबूत फॉलोअर्स और म्यूज़िक की पॉपुलेरिटी भी पार्टी की उम्मीदों को बढ़ा रही है।
#WATCH | Patna, Bihar: After joining BJP, folk and devotional singer Maithili Thakur says, "I am very impressed with the PM and Bihar CM Nitish Kumar. Drawing inspiration from them, I am here to support them...I do not believe that joining a political party makes you a… pic.twitter.com/wHXVnmQZau
— ANI (@ANI) October 14, 2025
जनता का भरोसा और चुनावी ताकत
राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है कि जाने-पहचाने चेहरों का चुनावी मैदान में आना पार्टियों की आम रणनीति बन गई है। मैथिली ठाकुर की सादगी और संगीत की पहचान उनके चुनाव प्रचार में मदद कर सकती है। हालांकि उनका राजनीतिक अनुभव अभी सीमित है, लेकिन जनता का भरोसा और उनकी लोकप्रियता चुनाव में उनकी ताकत बन सकती है।
स्थानीय नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं के अनुसार, Maithili Thakur के शामिल होने से पार्टी के अभियान में ऊर्जा और नई दिशा मिलेगी। अलीनगर सीट पर चुनावी तैयारियों को लेकर चर्चा जोरों पर है
Jagat Prakash Nadda, BJP national working president, at Mithila Vibhuti Smriti Parv Samaroh - 2019, in Delhi: Atal ji (Atal Bihari Vajpayee) had included Maithili language in the Eighth Schedule of the Constitution. We remember Atal ji. pic.twitter.com/1F2mdSxfrz
— ANI (@ANI) November 24, 2019
करियर का नया चैप्टर
मैथिली ठाकुर की BJP में एंट्री सिर्फ एक राजनीतिक कदम नहीं, बल्कि उनके करियर में एक नया चैप्टर माना जा रहा है। ये देखना दिलचस्प होगा कि संगीत की दुनिया से निकलकर वे चुनावी मैदान में कैसे प्रदर्शन करती हैं और अलीनगर सीट पर उन्हें जनता से कितना समर्थन मिलता है।