Advertisment

जीन्स को लेकर उत्तर प्रदेश में 17 साल की लड़की को मारा

author-image
Swati Bundela
New Update
ये मामला उत्तर प्रदेश का है जहाँ एक 17 साल की लड़की को जीन्स पहने के लिए कहा जा रहा था। लड़की को वेस्टर्न कपड़ों के प्रति लगाव था और वो वही पहना चाहती थी। इसके चलते लड़की के परिवार के साथ लड़की की बहुत बहस हुई और झड़प में लड़की अपनी जान गवा बैठी।

Advertisment


ये मामला उत्तर प्रदेश के देओरा डिस्ट्रिक्ट का है। लड़की के परिवार वाले पहले लुधिआना शिफ्ट हो गए थे जिसके बाद से लड़की ने वेस्टर्न कपड़े पहनना चालू कर दिया था। लेकिन जब ये अपने गाओं वापस आये तब लड़की को ट्रेडिशनल कपड़े पहनने के लिए फाॅर्स करने लगे। इसके बाद आपस में लड़ाई झगड़ा होने के लगा। लड़ाई के वक़्त लड़की गलती से दीवार से टकरा गयी और सर से खून निकलते निकलते मर गयी।

Advertisment

लड़की के परिवार वालों ने क्या किया?



लड़की के मरने के बाद लड़की के परिवार वालों ने उसको हाईवे पर एक ब्रिज है वहां से फेकने की कोशिश की लेकिन वो आधे में ही ग्रिल से लटकी रह गई थी। इसके बाद वहां से आने जाने वाले लोगों ने बॉडी को नोटिस किया और इस बारे में पुलिस को बताया।
Advertisment


पुलिस ने मामले में क्या कहा?



घंटो बॉडी लटकी रहने के बाद पुलिस वाले आये और उन्होंने जांच पड़ताल चालू की। पुलिस ने बताया कि लड़की के परिवार वाले लुधिआना में रहते थे तो लड़की ने ट्रॉउज़र और टॉप पहनना चालू कर दिया था। लेकिन जब घर वाले वापस आये तो वो लड़की के ऊपर ट्रेडिशनल पहनने के लिए प्रेशर ड़ालने लगे और इसके कारण लड़की ने ज्यादातर बाहर रहना ही चालू कर दिया ताकि घर पर रहकर घर वालों की सुन्ना न पड़े।



लड़की के दादाजी और घर के सभी लोगों ने मिलकर लड़की के ऊपर प्रेशर डाला था। इस में लड़की के दादाजी जो कि ऑटो ड्राइवर हैं वो भी शामिल थे। इनका नाम हुसनैन है और इनको अरेस्ट कर लिया गया है। बाकि के परिवार वाले भी जल्द अरेस्ट किये जा सकते हैं।
न्यूज़
Advertisment