Actor Manju Singh Dead: फिल्म गोलमाल की एक्ट्रेस मंजू सिंह का हुआ निधन

author-image
Swati Bundela
New Update


Actor Manju Singh Dead: इंडियन टेलीविज़न इंडस्ट्री की पायनियर मंजू सिंह जिन्होंने "स्वराज", "एक कहानी", "शो टाइम" आदि जैसे अद्भुत व दर्शकों के प्रिय शो प्रोडूस किए। जिन्हें प्यार से सब 'दीदी' कहते थे, जो सात साल तक बच्चों का शो "खेल खिलाड़ी" की एंकर रही गुरूवार( 14 अप्रैल) को उनका निधन हो गया।

मंजू सिंह की मौत की जानकारी किसने दी?

Advertisment

इस बात की जानकारी लिरिसिस्ट, सिंगर व स्क्रीनराइटर स्वानंद किरकिरे ने शुक्रवार (15 अप्रैल) को अपने ट्विटर हैंडल पर साझा की। उन्होंने मंजू सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दूरदर्शन के लिए उनके साथ काम करने के समय को याद किया। उन्होंने लिखा- "मंजू सिंह जी नहीं रही।"

मंजू जी मुझे दिल्ली से मुंबई लायी थी दूरदर्शन के लिए उनका शो स्वराज लिखने ! उन्होंने DD के लिए कई नायब शोज़ एक कहानी, शो टाइम आदि बनाए थे। हृषिकेश मुखर्जी की फ़िल्म गोलमाल की रत्ना हमारी प्यारी मंजू जी आपका प्यार कैसे भूल सकता है"। बता दे मंजू जी की मौत कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुई।

मंजू सिंह ने कौन कौन से शोज किए हैं?

हाल के दिनों में मंजू सिंह बच्चों और युवा से जुड़े कई अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोहों से जुड़ी थी। 2015 में उन्हें क्रिएटिव आर्ट्स और एजुकेशन के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें भारत सरकार द्वारा केंद्रीय शिक्षा सलाहकार बोर्ड (CABE) के सदस्य के रूप में नॉमिनेटेड किया गया था।

Advertisment

मंजू सिंह ने अपने शो के द्वारा राष्ट्रीय, सामाजिक और कल्चरल इश्यूज को हैलीगत करती रही है। 1983 में उन्होंने "शो टाइम" के साथ टेलीविजन प्रोडूसर के रूप में अपनी जर्नी शुरू की। उनका शो "एक कहानी" अलग अलग भाषाओं की शार्ट स्टोरीज़ पर आधारित था। उनकी डॉक्यूमेंट्री-ड्रामा सीरीज़ "अधिकार", जो महिलाओं के कानूनी अधिकारों पर आधारित था देशभर से दर्शकों ने काफी पसंद किया था। मंजू सिंह ऋषिकेश मुखर्जी की गोल माल में भी दिखाई दी थीं, जहाँ उन्होंने रत्ना की भूमिका निभाई थी।


न्यूज़