Gwalior Gangrape Case : पुलिस ने गैंगरेप पीड़िता और उसके परिवार को मारा

author-image
Swati Bundela
New Update
ग्वालियर के मध्य प्रदेश का है। एक माइनर लड़की के साथ गैंगरेप किया गया और उसके बाद पुलिस ने लड़की को और उसके परिवार वालों को ही मारा। लड़की और उसके घर वाले अनुसूचित जाति के हैं। ऐसा माना जा रहा है कि पुलिस ने आरोपियों को बचाने की कोशिश में ये सब किया है।

कब और कहाँ हुआ था रेप ?


जिस लड़की का रेप हुआ था वो घर में डोमेस्टिक काम किया करती थी जिस दौरान जनवरी में उसका रेप हुआ। इस मामले के लिए एक बेंच बैठायी गयी और उन्होंने पुलिस कर्मी के खिलाफ भी FIR दर्ज की है। इसके लिए आरोपियों द्वारा रेप पीड़ित लड़की को 50,000 हज़ार रूपए देना भी तय हुआ है।

पुलिस ने रेप पीड़िता को क्यों मारा ?


इस केस में सीबीआई की जांच जस्टिस GS अहलुवलिया द्वारा फाइल की गयी है। जहाँ वो काम करती थी वहां घर के मालिक के पोते और उसके दोस्तों ने मिलकर लड़की का गैंगरेप किया था। इसके बाद FIR फाइल की गयी। FIR फाइल होने के कारण आरोपियों ने पुलिस के ऊपर प्रेशर डाला जिसके कतरन इन्होंने लड़की और उसके घर वालों को लॉकर में रात भर बंद रखा और मारपीट भी की।

ऐसा ही एक और मामला कुछ समय पहले उत्तरप्रदेश के खुशीनगर में हुआ था


ये मामला उत्तर प्रदेश के ख़ुशीनगर का है। एक 5 साल की बच्चो जो अपने घर के बाहर खेल रही थी उसका रेप किया गया। रेप तीन लोगों ने किया जो खुद भी माइनर थे यानि 18 से कम उम्र के थे। इन लड़कों ने उस बच्ची की वीडियो भी रिकॉर्ड की।

क्या था रेप का पूरा मामला ?


उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में अपने परिवार के साथ रहने वाली 5 साल की बच्ची कथित तौर पर अपने घर के बाहर खेल रही थी। उसे कथित तौर पर तीन नाबालिग लड़कों ने घसीटा था। वे लड़की को सुनसान जगह पर ले गए। फिर तीनों लड़कों ने बारी-बारी से 5 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न किया और एक आरोपी के मोबाइल फोन के कैमरे से अश्लील हरकत भी की।
न्यूज़