Advertisment

Happy Birthday Shruti Haasan: एक्ट्रेस श्रुति हासन के बर्थडे पर जानिए इनकी टॉप 5 फिल्में

author-image
Swati Bundela
New Update



Advertisment

Happy Birthday Shruti Haasan: एक्ट्रेस श्रुति हासन जितनी सुन्दर हैं उतनी ही टैलेंटेड भी हैं। आज 28 जनवरी को यह अपना बर्थडे बनाती हैं और यह 36 साल की हैं। इन्होंने कई भाषाओँ में कई फिल्में की हैं जैसे कि हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़। यह सिर्फ एक एक्टर ही नहीं हैं बल्कि एक म्यूजिक कंपोजर और प्लेबैक सिंगर भी हैं। यह एक्टर कमल हासन और सारिका की बेटी हैं।

श्रुति महज़ 6 साल की थी जब इन्होंने पहली बार प्लेबैक गायक के तौर पर गाना गाय था एक तमिल फिल्म Thevar Magan में 1992 में। श्रुति को कई अवार्ड भी मिले हैं जैसे कि फिल्मफेयर में बेस्ट फीमेल डेब्यू का। इन्होंने कई सक्सेसफुल फिल्में की हैं जैसे कि Gabbar Singh, Balupu, Yevadu, Race Gurram, Srimanthudu, Krack। हिंदी फिल्मों में श्रुति रमैया वस्तावैया और गब्बर इस बैक फिल्म के लिए जानी जाती हैं।

एक्ट्रेस श्रुति हासन के बर्थडे पर जानिए इनकी टॉप 5 फिल्में - 

Advertisment


1. 3

श्रुति की फिल्म 3 का गाना Kolaveri Di बहुत फेमस हुआ था। इस फिल्म में श्रुति धनुष और उनकी वाइफ के साथ थी। इस फिल्म में इनकी एक्टिंग स्किल्स की बहुत तारीफ की गयी थी। श्रुति और धनुष की जोड़ी और केमिस्ट्री लोगों को बहुत पसंद आयी थी।

Advertisment

2. 7th Sense 

यह श्रुति हासन की पहली तमिल फिल्म थी। इसके डायरेक्टर A R Murugadoss थे और यह फिल्म 2014 में आयी थी। इस फिल्म को हिंदी में भी रिलीज़ किया गया था चेन्नई vs चीन के नाम से।

3. Luck

Advertisment

यह लक फिल्म श्रुति की पहली बॉलीवुड फिल्म थी। इस फिल्म में इन्होंने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया था जिससे यह सभी को काबिल और अच्छी एक्टर के तौर पर नज़र आने लगी थीं। इस फिल्म में इन्होंने फिल्म का मुख्य टाइटल गाना भी गाय था जिससे इनकी आवाज के भी लोग फैन हो गए थे।

4. Gabbar Is Back

यह फिल्म श्रुति हासन ने अक्षय कुमार के साथ की थी। यह फिल्म भ्रष्टाचार के ऊपर बनी थी। इस फिल्म में भी श्रुति ही ज्यादा पसंद की गयी थीं अक्षय कुमार के फिल्म में होने एक बावजूद भी। इनकी फिल्म में रोल कम था लेकिन चमक कम नहीं थीं। इन्होंने एक ऐसी लड़की का रोल प्ले किया था जो क्राइम का विरोध करती है।

Advertisment

5. D-Day

यह फिल्म जासूसी के ऊपर बनी थी और इस फिल्म से सभी को श्रुति का बोल्ड अवतार देखने को मिला था। इस फिल्म में इन्होंने एक वैश्य का किरदार निभाया था और इस फिल्म के बाद इन्हें कई बड़ी फिल्में मिली और यह और सक्सेस्फुल होती गयी थीं।



एंटरटेनमेंट न्यूज़
Advertisment