Who Is Hekani Jakhalu? नागालैंड की पहली महिला विधायक

न्यूज: नागालैंड राज्य में 1963 के बाद से विधानसभा में कभी भी महिला सदस्य नहीं रहीं। नागालैंड में 2018 में पांच महिला उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा, लेकिन किसी ने भी सीट नहीं जीती-

author-image
Vaishali Garg
New Update
हेकानी जाखलू

हेकानी जाखलू

Hekani Jakhalu: यह नागालैंड के लोगों के लिए बहुत गर्व की बात है की नागालैंड ने पहली बार अपनी विधानसभा के लिए किसी महिला को चुना है। नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (NDPP) की हेकानी जाखलू राज्य की पहली महिला विधायक बनीं। जाखलू ने दीमापुर III सीट 1536 मतों से जीती और लोक जनशक्ति पार्टी के नेता एज़ेटो झिमोमी को हराया। यह न केवल एक ऐतिहासिक जीत है बल्कि एक संदेश भी है कि यह समय महिलाओं के नेतृत्व का है। आपको बता दें की नागालैंड राज्य विधान सभा में महिलाओं का कम प्रतिनिधित्व, जाखलू की जीत को अभूतपूर्व माना जाता है।

Advertisment

नागालैंड राज्य में 1963 के बाद से विधानसभा में कभी भी महिला सदस्य नहीं रहीं। नागालैंड में 2018 में पांच महिला उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा, लेकिन किसी ने भी सीट नहीं जीती। अब जखालू की जीत के साथ नागालैंड को राज्य की पहली महिला विधायक मिल गई है। इस साल वी द नगास की एक रिपोर्ट के अनुसार, पहली बार नागालैंड विधानसभा चुनाव में कुल 183 उम्मीदवारों में से चार महिला उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था।

जानें नागालैंड की पहली महिला विधायक हेकानी जाखलू के बारे में

हेकानी जाखलू एक अमेरिकी शिक्षित वकील और कार्यकर्ता हैं, जो एक गैर-सरकारी संगठन यूथनेट नागालैंड चलाती हैं। हेकानी का जन्म दीमापुर में हुआ था और उन्होंने बेंगलुरु के बिशप ​​कॉटन गर्ल्स स्कूल में शिक्षा प्राप्त की थी। 47 वर्षीय हेकानी जाखलू ने दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज से राजनीति विज्ञान में ग्रेजुएशन की है। बाद में, दिल्ली विश्वविद्यालय से कानून में स्नातक किया और सैन फ्रांसिस्को विश्वविद्यालय से कानून में मास्टर डिग्री ली।

हेकानी ने हजारों युवाओं की मदद की जो गैर सरकारी संगठनों के माध्यम से पढ़ना चाहते हैं। हेकानी का एनजीओ राज्य के युवाओं को व्यवसाय के अच्छे अवसर भी प्रदान करता है। 2018 के बाद से यूथनेट के पास 30 कर्मचारी थे और उसने 23,500 लोगों की मदद करने का दावा किया है और साथ ही यह उद्यमियों को अपने विचारों को आगे बढ़ाने और कोहिमा में "मेड इन नागालैंड" केंद्र स्थापित करने में मदद करता है। आपको बता दें की हेकानी जाखलू 2020 में एक ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म भी खोला।

Advertisment

हेकानी एक सामाजिक उद्यमी और यूथनेट की संस्थापक हैं। 2018 में नारी शक्ति पुरस्कार प्राप्त करने वाली वह (3 दीमापुर-तृतीय विधानसभा क्षेत्र) से चुनाव लड़ेंगी। दीमापुर-तृतीय निर्वाचन क्षेत्र से जीतने के बाद जखालू नागालैंड की पहली महिला विधायक बनीं। आपको बता दें की वह नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी के लिए लड़ीं और उन्होंने लोजपा के एज़ेटो झिमोमी को हराया। वह नारी शक्ति पुरस्कार की प्राप्तकर्ता भी हैं।

Hekani Jakhalu नागालैंड 2018