Advertisment

Honey Singh Domestic Violence Case : हनी सिंह को दिल्ली कोर्ट ने कहा "लॉ से बढ़कर कोई नहीं", मांगे इनके मेडिकल रिपोर्ट्स

author-image
Swati Bundela
New Update

Honey Singh Domestic Violence Case - यो यो हनी सिंह की वाइफ शालिनी तलवार ने इनके खिलाफ डोमेस्टिक वायलेंस का केस दर्ज किया है। केस दर्ज होने के बाद से इस वैसे को लेकर काफी ढिलाई बरती गयी है। अब दिल्ली के एक लोकल कोर्ट ने कहा है कि लॉ से बढ़कर कुछ भी नहीं है और इस केस में ढिलाई न बरती जाई। हनी सिंह के लॉयर से उनकी मेडिकल रिपोर्ट्स और इनकम टैक्स रिटर्न्स फाइल करने को कहा गया है। इनकी कोर्ट में हियरिंग के लिए अगली डेट भी 3 सितम्बर की फिक्स कर दी गयी है।

Advertisment

दिल्ली कोर्ट हनी सिंह से मेडिकल रिपोर्ट की मांग क्यों कर रहा है?

इस से पहले जब हनी सिंह को कोर्ट में पेश होने को कहा गया था तो सिंगर ने यह कहकर टाल दिया था कि उन कि तबियत सही नहीं है इसलिए ही कोर्ट ने इनसे मेडिकल रिपोर्ट्स देने की मांग की है। इसके बाद हनी सिंह के लॉयर ने कन्फर्म किया है कि यह अगली तरीक को कोर्ट में पेश होंगे।

हनी सिंह के ऊपर क्या केस चल रहा है? Honey Singh Domestic Violence Case

Advertisment

हनी सिंह की पत्नी शालिनी तलवार ने उनके खिलाफ घरेलू हिंसा, यौन हिंसा, मानसिक उत्पीड़न और आर्थिक हिंसा का मामला दर्ज कराया है। उन्होंने ‘घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम’ के तहत दिल्ली की तीस हजारी अदालत में याचिका दायर की है। तीस हजारी कोर्ट की मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट सुश्री तानिया सिंह के समक्ष आज, 3 अगस्त को मामला दर्ज किया गया था।

हनी सिंह की पत्नी शालिनी तलवार की ओर से लॉ फर्म करंजावाला एंड कंपनी के वकील संदीप कपूर, अपूर्व पांडे और जीजी कश्यप पेश हुए।

कोर्ट ने हनी सिंह को 28 अगस्त तक जवाब दाखिल करने के लिए नोटिस जारी किया है। उसने शालिनी तलवार के पक्ष में अंतरिम आदेश भी पारित किया, जिसमें हनी सिंह को उसकी संयुक्त स्वामित्व वाली संपत्ति (jointly owned property) आदि का निपटान करने से रोक दिया गया था।

यो यो हनी सिंह और उनकी पत्नी शालिनी तलवार ने दो दशकों तक डेटिंग करने के बाद 23 जनवरी, 2011 को शादी की थी। कपल ने दिल्ली के एक फार्महाउस में शादी की थी। रैपर के शादीशुदा होने की जानकारी तब सामने आई जब हनी सिंह ने 2014 में एक रियलिटी शो रॉस्टार के दौरान अपनी पत्नी को दर्शको के सामने लाया। 

Advertisment






न्यूज़
Advertisment